केंद्र ने विभिन्न मंत्रालयों में 19 प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

देश में कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच नौकरशाही में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंगलवार को विभिन्न मंत्रालयों में 19 प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव, संजीव कुमार को गृह मंत्रालय के तहत सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में विशेष सचिव वसुधा मिश्रा को संघ सेवा आयोग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राकेश सरवाल को नीति आयोग के अपर सचिव का पद दिया गया है।
मध्य प्रदेश कैडर के 89 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जैन फिलहाल मध्यप्रदेश सरकार में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हैं। कटिकथला श्रीनिवास को अतिरिक्त सचिव और संस्थान अधिकारी (Establishment Officer), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और शिव दास मीणा को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के विशेष निदेशक मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष का पद दिया गया है। मनोज आहूजा ओडिशा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विशेष निदेशक थे। मनोज आहूजा ने सीबीएसई के पूर्व चेयरमैन अनीता करवाल के स्थान पर पद ग्रहण किया है। अनीता करवाल ने अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के पद पर नियुक्ति ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS