Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड प्रशासन ने आपदा में लापता हुए लोगों की लिस्ट जारी की

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड प्रशासन ने आपदा में लापता हुए लोगों की लिस्ट जारी की
X
उत्तरखंड पुलिस के द्वारा लापता लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तरखंड पुलिस के मुताबिक कल (रविवार) के हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है। वहीं 19 के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर फटने से तबाही मच गई। जिसके बाद से करीब 202 लोग लापता है। अभी तक 19 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। वहीं तपोवन टनल में फंसे 30 से 40 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि लापता होने वाले मजदूरों में से ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। मुझे इस संबंध में संपर्क किया गया है कि लापता लोगों में 30 लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैं। यहां बचाव कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

पुलिस ने जारी की लापता लोगों की लिस्ट

उत्तरखंड पुलिस के द्वारा लापता लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तरखंड पुलिस के मुताबिक कल (रविवार) के हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है। वहीं 19 के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए है। शोक और दुःख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है, कृपया सहयोग बनाए रखें। राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से जारी है।


आपदा में लापता हुए सभी लोगों की लिस्ट डीटेल में पढ़ें..



Tags

Next Story