पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर चंडीगढ़ नगर निगम ने लगाया इतने हजार का जुर्माना, जानें मामला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर चंडीगढ़ नगर निगम ने लगाया इतने हजार का जुर्माना, जानें मामला
X
पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष (Punjab Congress President) अमरिंदर सिंह बराड़ राजा वारिंग (Amarinder Singh Raja Warring) के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने जुर्माना लगाया है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान का पदभार संभालते ही मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष (Punjab Congress President) अमरिंदर सिंह बराड़ राजा वारिंग (Amarinder Singh Raja Warring) के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम ने जुर्माना लगाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजा वारिंग पर कार्यभार संभालने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस पर आरोप है कि राजा वारिंग के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बोर्ड और होर्डिंग लगाए गए। लेकिन उसके लिए नगर निगम से मंजूरी नहीं ली गई।


जानकारी के लिए बता दें कि राजा वारिंग के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में किया गया था, जो कि सेक्टर-15 चंडीगढ़ में है। यहां पर कार्यक्रम में पंजाब के अलग-अलग जिलों से नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे थे। राजा वारिंग के स्वागत के लिए अलग-अलग जगहों पर बोर्ड और होर्डिंग लगाए गए थे।

इस कार्यक्रम को लेकर अभी हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन ने मामले की जांच की, तो पता चला कि बोर्ड और होर्डिंग बिना मंजूरी के लगाए गए थे। जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। बता दें कि शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पार्टी को मजबूत करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और संवाद का मंत्र दिया। राजा वारिंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु के साथ राज्य के कांग्रेस भवन में यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक सादे समारोह में कार्यभार संभाला।

Tags

Next Story