Chandigarh University MMS Case: एमएमएस कांड में सेना का जवान गिरफ्तार, आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने का शक

Chandigarh University MMS Case: एमएमएस कांड में सेना का जवान गिरफ्तार,  आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने का शक
X
पुलिस ने सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले (Chandigarh University case) में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेएम बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। जिसके बाद मोहाली लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। पंजाब पुलिस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में चौथी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू निवासी संजीव सिंह के रूप में हुई है। जिस पर आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने का शक है। बताया जा रहा था कि एक शख्स लड़की को उसके फोन से चैट और कॉल डिटेल्स डिलीट करने के लिए मजबूर कर रहा था।

दरअसल, अब पुलिस ने उसी को गिरफ्तार किया है। जो सेना का जवान बताया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि लड़की ने पहले अपने प्रेमी के साथ वीडियो साझा किया था। वीडियो को सेना के जवान को भेजा गया। बाद में आरोपी संजीव ने वीडियो लीक करने की धमकी दी और दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। एमबीए की एक छात्रा पर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से दूसरी लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप है। इस वीडियो को उसने अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य दोस्त के साथ शेयर किया था। इस मामले को लेकर जमकर विवाद भी हुआ।

Tags

Next Story