Chandra Grahan 2020: कुछ ऐसा दिखा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, अमेरिका समेत इन देशों में दिखा असर

Chandra Grahan 2020: कुछ ऐसा दिखा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, अमेरिका समेत इन देशों में दिखा असर
X
Chandra Grahan 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नबंर 2020 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया।

Chandra Grahan 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नबंर 2020 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया। सोमवार दोपहर एक बजे से लेकर शाम 5.22 तक देखा गया। ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा गया। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में इस चंद्र ग्रहण को देखा गया। इसकी तस्वीर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने शेयर की है। इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका के साथ प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया के करोड़ों लोगों ने देखा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक रहा। जो अमेरिका के साथ प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया आदि देशों में देखा गया। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज सोमवार को देखा गया। दुनिया भर के स्काईगैजर, जो बड़ी खगोलीय घटना का इंतजार करते हैं। आज उन्होंने इस घटना को देखा। आज चंद्रमा को पृथ्वी की छाया से ढकते हुए देखा गया। इस कारण से इस चंद्र ग्रहण को पूर्ण चंद्रग्रहण भी कहा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि आज हमने 2020 के चौथे और अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा है। हालांकि, भारत में लोग आज के चंद्रग्रहण को नहीं देख पाए। क्योंकि यह क्षितिज के नीचे है और यह दिन के समय में था। ये चंद्र ग्रहण शाम 5:22 बजे समाप्त हो गया। यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक के कई हिस्सों में दिखाई दिया। पिछले तीन ग्रहणों की तरह ही यह भी एक चंद्रग्रहण था। इससे पहले 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को दिखा, इसके बाद दूसरा 5 जून को और फिर तीसरा 5 जुलाई को होगा।

Tags

Next Story