Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को दुनिया के आधे हिस्से में दिखेगा चंद्र ग्रहण?, यहां पढ़ें भारत के किस शहर का क्या है टाइम

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को दुनिया के आधे हिस्से में दिखेगा चंद्र ग्रहण?, यहां पढ़ें  भारत के किस शहर का क्या है टाइम
X
Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर 2022 (08 November 2022) को साल का अंतिम और आखिरी ग्रहण पड़ने जा रहा है। जिसे चंद्र ग्रहण ( Lunar eclipse 2022) कहा जा रहा है।

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर 2022 (08 November 2022) को साल का अंतिम और आखिरी ग्रहण पड़ने जा रहा है। जिसे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) कहा जा रहा है। इससे पहले दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। जो भारत में दिखा था। इस बार भी अंतिम चंद्र ग्रहण भारत (India) में तो दिखेगा, साथ ही ये आधी दुनिया (World Lunar eclipse) के हिस्से पर अपना प्रभाव दिखाएगा। जिसका सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू होगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (lunar eclipse time in india)

चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को दिख रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट पर खत्म हो जाएगा। आखिरी चंद्र ग्रहण की भारत में कुल अवधि 1 घंटा 95 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही भारत के प्रमुख शहर दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची आदि में दिखेगा।


भारत के इन शहरों में होगा चंद्र ग्रहण का ये समय (Time of lunar eclipse in these cities of India)

1. दिल्ली 5:28 pm

2. नोएडा 5:30 pm

3. अमृतसर 5:32 pm

4. लखनऊ 5:16 pm

5. भोपाल 5:36 pm

6. लुधियाना 5:34 pm

7. जयपुर 5:37 pm

8. शिमला 5:20 pm

9. मुंबई 6:01 pm

10. कोलकाता 4:52 pm

11. रायपुर 5:21 pm

12. पटना 5:00 pm

13. इंदौर 5:43 pm

14. देहरादून 5:22 pm

15. उदयपुर 5:49 pm

16. गांधीनगर 5:55 pm

भारत समेत दुनिया के इन देशों में दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण (last lunar eclipse in these countries of world including India)

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, एशिया के कई देशों, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के हिस्से में देखेगा। आंशिक चंद्रग्रहण लैटिन अमेरिका में दिखेगा।

Tags

Next Story