अमरावती में चंद्रबाबू नायडू के आवास 'प्रजा वेदिका' पर चला बुलडोजर, सीएम के आदेश पर दिया करारा जवाब

आंध्र प्रदेश की सत्ता बदलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) के आवास पर संकट आ खड़ा हुआ है। बीती रात राजधानी अमरावती (Amaravati) में नायडू के आवास पर सरकारी बुलडोजर चल गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश के बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए नायडु के आवास पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। अधिकारियों को कहना है कि नायडू के घर का एक हिस्सा अवैध है। जिसके तोड़ने के आदेश दिए गये हैं।
Andhra Pradesh: Demolition of 'Praja Vedike' building is underway in Amaravati. The building was constructed by the previous government led by N Chandrababu Naidu. pic.twitter.com/ZCpqBzmEZC
— ANI (@ANI) June 26, 2019
इस बिल्डिंग का नाम 'प्रजा वेदिका' है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और प्रशासनिक कामकाज के लिए नायडू ने सरकार में रहते हुए बनवाई थी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है और यह प्रक्रिया प्रजा वेदिका से शुरू हुई है।
#WATCH: Demolition of 'Praja Vedike' building underway in Amaravati. The building was constructed by the previous government led by N. Chandrababu Naidu. #AndhraPradesh pic.twitter.com/qRCWjfVTJZ
— ANI (@ANI) June 25, 2019
वहीं दूसरी तरफ चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रजा वेदिका के विध्वंस का निर्णय सही नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वाईएसआर प्रतिमाओं को भी हटाएगी। जिन्हें बिना अनुमति के स्थापित किया गया था। चंद्रबाबू ने टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमलों की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रकाशम जिले में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS