चंद्रबाबू नायडू ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, महागठबंधन के भविष्य पर 45 मिनट चली चर्चा

चंद्रबाबू नायडू ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, महागठबंधन के भविष्य पर 45 मिनट चली चर्चा
X
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की और त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में केंद्र में गैर भाजपा सरकार के गठन को लेकर चर्चा की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की और त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में केंद्र में गैर भाजपा सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। तृणमूल कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अमरावती से यहां पहुंचे नायडू ने महागठबंधन की भविष्य की रणनीति को लेकर बनर्जी से 45 मिनट तक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस के समर्थन से क्षेत्रीय दलों की गैर भाजपा सरकार के गठन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि आज की बैठक में निर्णय किया गया कि 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में महागठबंधन के अन्य राजनीतिक दलों के बीच एक विस्तृत चर्चा होगी।

भाजपा के खिलाफ विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की कोशिशों में लगे नायडू बैठक के बाद नयी दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों ने बताया कि दिन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनर्जी को फोन किया और महागठबंधन की प्रस्तावित रणनीति पर चर्चा की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story