Chandrayaan 2: Lander से संपर्क में जुड़ा ISRO, 11 दिन बाद मिशन हो जाएगा फेल

Chandrayaan 2: Lander से संपर्क में जुड़ा ISRO, 11 दिन बाद मिशन हो जाएगा फेल
X
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अभी तक विक्रम लैंडर के साथ संपर्क करने में कामयाबी नहीं मिली है। 7 सितंबर को लैंडर ने चांद की सतह पर लैंड किया था लेकिन लैंडिंग से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही संपर्क टूट गया। फिलहाल, इसरो को लैंडर की लोकेशन के बारे में पता चल गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अभी तक विक्रम लैंडर के साथ संपर्क करने में कामयाबी नहीं मिली है। 7 सितंबर को लैंडर ने चांद की सतह पर लैंड किया था लेकिन लैंडिंग से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही संपर्क टूट गया।

36 घंटे में लैंडर का पता चला

लैंडर को चांद पर तीन दिन बीत चुके हैं। ज्ञानिकों के अनुसार, ऑर्बिटर ने लैंडर की लोकेशन का 36 घंटे के अंदर ही पता लगा लिया और उसकी स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। इसरो के मुताबिक, लैंडर सभी सलामत है और उसमें कोई खराबी नहीं आई है। ऐसे में इसरो लैंडर से संपर्क करने में जुटा हुआ है।


ऐसे फेल हो सकता है मिशन

लेकिन लगातार बढ़ रहे दिनों को देखे तो आने वाले 11 दिनों के बाद यह मिशन फेल फेल या रूक भी सकता है। इसकी मुख्य वजह से हैं चांद पर दिन और रात। धरती के 14 दिन वहां एक दिन के बराबर है और वहीं रात भी 14 दिनों की होगी।

करना होगा 14 दिनों का इंतजार

अभी चांद पर दिन है तो ऐसे में लैंडर के सोलर पैनल पर धूप होगी जो लैंडर को एक्टिव रख सकते हैं लेकिन अगर 11 दिनों के अंदर इसरो को कामयाबी नहीं मिली तो ऐसे में मिशन को रोकना पड़ेगा। साफ है कि इसरो को संपर्क करने के लिए 14 दिनों का इंतजार करना होगा।


लैंडर की ऐसे मिली थी जानकारी

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में 8 यंत्र हैं, जिनमें एक हाई रिजॉल्यूशन वाला कैमरा शामिल है। जो 0.3 मीटर तक साफ तस्वीर ले सकता है। चंद्रमा की सतह पर विक्रम की कुछ तस्वीरें ली हैं। लैंडर की लोकेशन का साफ पता चला है।

नासा भी कर सकता है मदद

बीती 8 सितंबर को इसरो प्रमुख ने दोपहर मे जानकारी दी थी कि ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की जगह खोज ली है। लैंडर की थर्मल इमेज सामने आई हैं। जिससे पता चला है कि लैंडर ठीक है और वो चांद पर सही उतरा है लेकिन अभी तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन वहीं खबर है कि नासा इसरो की संपर्क करने में मदद कर सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story