नागपुर पुलिस का अनोखा ट्वीट, विक्रम लैंडर को भेजा चालान ना कटने का मैसेज, यूजर्स ने दिया जवाब

नागपुर पुलिस का अनोखा ट्वीट, विक्रम लैंडर को भेजा चालान ना कटने का मैसेज, यूजर्स ने दिया जवाब
X
इसरो के चंद्रयान 2 मिशन के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अपने अंदाज में गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस ने विक्रम लैंडर को संपर्क जोड़ने के लिए चालान ना कटने का मैसेज भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा डियर विक्रम, प्लीज जवाब दें, हम आपका चालान नहीं काट रहे हैं क्योंकि आपका सिगनल टूट गया है। इसके अलावा पुलिस ने हैशटैग भी लगाए हैं जिस में #VikramLanderFound, #ISROSpotsVikram और #NagpurPolice इस्तेमाल किया है।

जैसे ही नागपुर पुलिस ने यह ट्वीट पोस्ट किया तो आम लोगों ने पुलिस के सेंस ऑफ ह्यूमर की खुलकर तारीफ की। बता दें कि पुलिस ही नहीं आम लोग भी लैंडर को संपर्क जोड़ने के लिए अपने अपने हिसाब से ट्वीट कर रहे हैं।

बता दें कि बीती 7 सितंबर को चंद्रयान 2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतरना था। लेकिन लैंडिंग से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर ही इसरो से उसका संपर्क टूट गया और इसके बाद इसरो चीफ के सिवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। वहीं सभी वैज्ञानिक विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल लैंडर को लेकर खबर है कि उसमें कोई खराबी नहीं हुई है। बीते रविवार को इसरो ने बताया था कि ऑर्बिटर ने लैंडर की लोकेशन का पता लगाया है। जिसके आधार पर अब संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story