चंद्रयान 2 के बाद अब ये हैं ISRO के 6 अगले मिशन, जो खोलेंगे ब्रह्मांड का रहस्य

चंद्रयान 2 के बाद अब ये हैं ISRO के 6 अगले मिशन, जो खोलेंगे ब्रह्मांड का रहस्य
X
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) का चंद्रयान 2 मिशन 95 फीसदी सफल रहा हो लेकिन अभी उसके हौसलों की उड़ान बाकी है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो आने वाले कुछ सालों अंतरिक्ष में कई बड़े प्रयोग करने जा रहा है। इसमें 6 बजे मिशन हैं जो भारत को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। इसमें आदित्य-एल 1, गगनयान, चंद्रयान 3. शुक्रयान, अपना स्पेस सेंटर जैसे बड़ी मिशन शामिल हैं।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) का चंद्रयान 2 मिशन 95 फीसदी सफल रहा हो लेकिन अभी उसके हौसलों की उड़ान बाकी है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो आने वाले कुछ सालों अंतरिक्ष में कई बड़े प्रयोग करने जा रहा है। इसमें 6 बजे मिशन हैं जो भारत को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। इसमें आदित्य-एल 1, गगनयान, चंद्रयान 3. शुक्रयान, अपना स्पेस सेंटर जैसे बड़ी मिशन शामिल हैं।

ये हैं ISRO के 6 अगले मिशन

1. आदित्य एल 1 - यह मिशन 2020 में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना होगा। जो एक अंतरिक्ष यान द्वारा किया जाएगा। आदित्य-एल 1 का अध्ययन भारत का अपना पहला मिशन होगा।

2. गगनयान - भारत अंतरिक्ष में दिसंबर 2024 में इस मिशन पर निकलेगा। इस मिशन के तहत तीन एस्ट्रॉनोट को अंतरिक्ष में 7 दिनों के लिए भेजा जाएगा जो एक अंतरिक्ष कैप्सूल रॉकेट के जरिए जाएंगे। अंतरिक्ष के बारे में कई अहम जानकारियां इस मिशन के तहत मिलने की उम्मीदें हैं। इसकी घोषणा पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस की थी।


3. चंद्रयान 3- चंद्रयान 1 और 2 के बाद अब 2024 में भारत जापान की स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर मिशन चंद्रयान 3 भेजेगा। जो चांद के साउथ पोल में शोध करेगा। एक रॉकेट और रोवर की मदद से इस मिशन को सफल किया जाएगा।

4. मंलगयान 2 - भारत ने सबसे पहले पीएसएलवी-सी25 द्वारा 5 नंवबर 2013 को पहला मिशन मंगलयान भेजा था। अब 2024 में ही इसरो अपना अगला मिशन भेजेगा। इस मिशन का मकसद मंगल ग्रह पर लाल ग्रह की सतह, आकृति विज्ञान, खनिज विज्ञान और उसके वातावरण का अध्ययन करना होगा।

5. शुक्रयान - इसरो साल 2023 में शुक्र ग्रह पर एक ऑर्बिटर भेजने वाला है। जो शुक्र ग्रह के बारे में वहां का वातावरण, कार्बन डाइऑक्साइड, गर्म हवाएं और उसकी सतह का अध्ययन करेगा।


6. स्पेस सेंटर- इसरो की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है अंतरिक्ष में अपना खुद का एक स्पेस सेंटर बनाना। भारत अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के बाद सूर्य और शुक्र का अध्ययन करना चाहता है। इतना ही नहीं वो अंतरिक्ष के माहौल के बारे में कई जानकारियों जुटाने के लिए भी स्टेशन बनाना चाहता है। इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इससे कई ग्रहों के बारे में अंतरिक्ष में खुज की जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story