Chandrayaan 2 ISRO: चांद पर इतिहास रचने को तैयार इसरो, साउथ पोल पर लैंडिंग करते ही भारत बनेगा पहला देश

भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बनने जा रहा है। महज 12 घंटे बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दूसरा मिशन चंद्रयान 2 चांद की सतह पर लैंड होने जा रहा है। चंद्रयान 2 चंद्रमा मिशन आज आधी रात डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे के बीच चंद्रमा सतह पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत दुनिया के 4 देशों में चांद पर लैंडिंग करने वाला देश भी बना जाएगा।
रोवर धरती पर भेजा ये सभी चीजें
इसरो के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर सुबह 5.30 से 6.30 बजे के बीच चंद्रमा लैंडर से निकलेगा। इसके बाद रोवर चांद पर मौजूद चंद्रमा के संसाधनों की पूरी तरह से मैपिंग, पानी की मौजूदगी और कई तस्वीरों को धरती पर भेजेगा। इससे पहले चंद्रयान 2 ने डी-ऑर्बिट के दो प्रक्रियाओं को पूरा किया था। जिसके बाद अब लैंडिंग से पहले 15 मिनट बहुत ही चुनौतिपूर्ण होंगे। इन 15 मिनट क्या होगा इसकी जानकारी किसी को नहीं होगी।
बता दें कि इससे पहले कई दुनिया के कई देश साउथ पोल तक पहुंचने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। लेकिन अगर भारत यह सब कुछ कर लेता है तो वो पहला देश होगा। विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा की सतह की ओर बढ रहा है। इसरो अध्यक्ष के सिवन इसको लेकर सुबह 8 बजे प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, रोवर चांद की सतह पर एक दिन की अवधि हमारी धरती के 14 दिनों के बराबर होगी है। ऑर्बिटर एक साल की अवधि के लिए अपने मिशन को जारी रखेगा। यानी की तीन साल तक यह रोवर वहां से अपनी तस्वीरें भेजेगा।
दो चरणों में ऐसे मिली थी सफलता
बता दें कि बीते 3 सितंबर को सुबह 8.50 पर चंद्रयान -2 अंतरिक्ष यान के लिए पहला डी-ऑर्बिटिंग सफलतापूर्वक रहा था उसके बाद अगले दिन 4 सितंबर को 3 बजकर 42 मिनट पर दूसरा डी-ऑर्बिटिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वकर पूरा किया था।
पीएम समेत 60 छात्र इसरो सेंटर में होंगे मौजूद
चंद्रयान 2 की लैंडिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के 60 छात्र लावइ स्ट्रीमिंग देखेंगे। इन सभी बच्चों ने एक एग्जाम पास कर इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी आज रात इसरो में होंगे।
22 जुलाई को मिशन चांद के लिए रवाना हुआ था चंद्रयान 2
इसरो ने लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से GSLV MkIII-M1 के जरीए 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर मिशन को रवाना किया था। जिसके बाद इसरो चीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को संबोधित किया था। 48 दिनों की यात्रा कर चंद्रयान टू 7 सितंबर तड़के सुबह 1.30 पर लैंडिंग कर देगा। चंद्रमा सतह पर लैंडिंग का प्रयास करने वाला भारत चौथा और पहला देश बन जाएगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बनाएगा और वहीं साउथ पोल में उतरते ही पहला देश बनाकर इतिहास रच देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS