Chandrayaan-2: जानें चांद पर लैंडिंग के बाद कितने दिनों तक काम करेगा 'प्रज्ञायान रोवर'

Chandrayaan-2: जानें चांद पर लैंडिंग के बाद कितने दिनों तक काम करेगा प्रज्ञायान रोवर
X
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे महत्वपूर्ण मिशन को लेकर देश ही नहीं विदेशी वैज्ञानिक भी लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। साढ़े 14 घंटे बाद चांद की सतह पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञायान रोवर लैंड कर जाएंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान 2 को लेकर देश ही नहीं विदेशी वैज्ञानिक भी लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। साढ़े 14 घंटे बाद चांद की सतह पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञायान रोवर लैंड कर जाएंगे।

चंद्रमा पर लैंडिंग का ये होगा वक्त

चंद्रयान 2 चंद्रमा मिशन शुक्रवार और शनिवार की मध्य साल 1:30 से 2.30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। इस लैंडिंग को देखने के लिए इसरो के वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री और 60 छात्र मौजूद होंगे। जो इसरो सेंटर में बैठक चंद्रयान टू की लाइव लैंडिंग देखेंगे।

इन चीजों की भेजेगा रोवर तस्वीरें

इसरो ने कहा कि रोवर सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे के बीच चंद्रमा लैंडर से निकलेगा। जिसके बाद रोवर अपना काम शुरू कर देगा। चंद्रमा के संसाधनों की पूरी तरह से मैपिंग, पानी की मौजूदगी की तलाश और साथ ही हाई डेफेनेशन की तस्वीरों को धरती पर भेजेगा। इस मौके पर अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि यह इसरो का सबसे जटिल मिशन है।


बता दें कि देशभर के लगभग 60 छात्र और छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान के लैंडर विक्रम की ऐतिहासिक लैंडिंग के गवाह बनेंगे। मोदी शनिवार सुबह तड़के एक बजे बेंगलुरु मुख्यालय स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पहुंच जाएंगे।

इन छात्रों में दिल्ली से मनोग्य सिंह सुयश, ओडिशा से चिन्मय चौधरी, मेघालय से रिबित फवा, आंध्र प्रदेश से प्रज्ञा कंचना शेषश्री वासवी, लखनऊ से राशी वर्मा आदि 60 छात्र हैं। इन सभी छात्रों ने एक ऑनलाइन एग्जाम पास किया था।

इतने दिनों तक काम करेगा मिशन चंद्रयान 2

बता दें कि चंद्रयान 2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के अंदर ही प्रज्ञान रोवर है जो लैंडिंग के 4 घंटे बाद बाहर निकलेगा और उसी दिन से अपना काम शुरू कर देगा। इसके बाद चंद्र से रोवर 2 साल तक तस्वीरे भेजेगा। जिसमें कई चीजों का खुलासा होगा। आखिर कौन कौन सी चीजें चांद पर हैं। चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनो के बराबर है। इससे पहले चंद्रयान 1 का मिशन 90 दिनों का था लेकिन उसने वहां एक साल से ज्यादा दिनों तक काम किया था।

बीती, 22 जुलाई को चंद्रयान 2 मिशन को इसरो चीफ ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। जो 48 दिन के इस सफर में हर एक पड़ाव को पार कर चांद की सतह से चंद कदम की दूरी पर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story