चंद्र ग्रहण 2019 के सूतक काल से पहले चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, जानें ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो 15 जुलाई को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग करेगा। लेकिन 16 जुलाई को चन्द्र ग्रहण है। ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर के अनुसार चंद्र ग्रहण 2019 का समय रात्रि 1:31 बजे से 4:30 तक है जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व यानी 16 जुलाई शाम 04:30 बजे लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी के अनुसार चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल रहेगी क्योंकि इसरो के इस मिशन की शुरुआत 15 जुलाई को लसुबह 2.51 बजे शुभ के चौघड़िया में होगी। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र मूल, योग इंद्रा और सबसे बड़ी बात दिन सोमवार है। ऐसे में चंद्रयान-2 पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा।
चंद्रयान-2 मिशन से जुड़ी मुख्य बातें
- 15 जुलाई को लसुबह 2.51 बजे होगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, भारत का यह दूसरा चंद्र मिशन
- पहली बार चंद्रमा की सतह पर लैंडर, रोवर उतारेगा भारत
- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाएगा यान, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच पाया
- 6 सितंबर को होगी चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग
- चंद्रयान-2 को वैज्ञानिकों ने 11 साल में किया तैयार
- लैंडर का नाम रखा गया इसरो संस्थापक विक्रम साराभाई
- 27 किलो के इस रोबोट पर है मिशन की पूरी जिम्मेदारी
- जानकारी धरती तक आने में लगेंगे 15 मिनट
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS