नासा को नहीं मिला विक्रम लैंडर, अमेरिकी ऑर्बिटर ने कैद की तस्वीरें

भारत के चंद्रयान दो के विक्रम लैंडर की स्थिति 46 दिन बाद भी स्पष्ट नहीं हो पायी है। इसरो के अलावा नासा को भी इसका कोई सुराग नहीं मिला है। अमेरिका के विशेष एलआरओ मिशन के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लैंडिग पॉजिशन के विशेष फोटो खींचे हैं। इसके बावजूद विक्रम लैंडर के बारे में पता नहीं मिला है।
नासा के एलआरओ मिशन का ऑर्बिटर, विक्रम लैंडर की लैंडिंग के ऊपर से होकर गुजरा। उसमें खींची गई फोटो में विक्रम लैंडर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी ऑर्बिटर उस जगह से होकर निकला जहां पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी।
वहीं एलआरओ मिशन के वैज्ञानिक नोआह एडवर्ड पेट्रो ने पीटीआई को बताया है कि ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग स्थिति की जगह के फोटो खींचे। 14 अक्टूबर को फोटो खींचे गए। लेकिन उनसे विक्रम लैंडर की स्थिति को लेकर कोई सुराग नहीं लग पाया।
विक्रम लैंडर की स्थिति बदल सकती है
वैज्ञानिकों का मानना है कि लैंडिंग के वक्त विक्रम लैंडर की स्थिति बदल सकती है। जिसके कारण वो वहां ना हो जहां फोटो खींचे गए हैं। इसके अलावा छाया या फिर किसी अन्य के कारण से न दिखा हो।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS