Chandrayaan 2 Landing : चांद की सतह पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले टूटा संपर्क, पीएम मोदी से गले मिलकर भावुक हुए इसरो चीफ

Chandrayaan 2 Landing : चांद की सतह पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले टूटा संपर्क, पीएम मोदी से गले मिलकर भावुक हुए इसरो चीफ
X
Chandrayaan 2 Landing Live Streaming चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर उतरना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो से लाइव लैंडिंग देख रहे हैं। इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला राष्ट्र बनकर इतिहास रचेगा। चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट यहां देखें...

चंद्रयान 2 को लेकर बेहद बुरी खबर आ रही है। इसरो का चंद्रयान दो से संपर्क टूट गया है। चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी की दूरी पर संपर्क टूटा है। इसरो का जब संपर्क टूटा तब चंद्रयान दो सामान्य स्थित में था। ऐसे में उम्मीद है कि सबकुछ सकुशल होगा। इसरो मुख्यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट गए हैं।

इसरो चेयरमैन डाॅ. के. सिवन का कहना है कि आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है। चंद्रयान 2 को शनिवार सुबह 1.53 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरना प्रस्तावित था।विक्रिम लैंडर के साथ चंद्रमा से 2.1 किलोमीटर तक संपर्क सामान्य था। आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है। पहले से प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैंः मोदी

वहीं वापस लौटने से पहले मोदी ने हिम्मत और धेर्य से काम लेने को कहा है। मोदी ने कहा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। मैं देख रहा था जब संपर्क टूट गया था तब आप लोगों के चेहरे उतर गए थे। लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आपके ऊपर गर्व करता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यदि कम्यूनिकेशन बना तो सूचनाएं देता रहेगा। मेरी तरफ से बधाई है आपने बहुत सेवा की है विज्ञान और मानवता की। इस पड़ाव से काफी कुछ सीख रहे हैं। आगे भी हमारी यात्रा जारी रहेगी। हिम्मत के साथ चले मैं आपके साथ हूं।

प्रधानमंत्री बनने का लक्ष्य क्यों नहीं

नरेंद्र मोदी इससे पहले अभी बच्चों से मिल रहे हैं। मोदी ने बच्चों से कहा कि लक्ष्य बड़ा रखें। लेकिन उसे छोटे-छोटे लक्ष्य में बांटकर पूरा करें। जहां असफलता मिले उसे भूलकर आगे बढ़ें। वहीं इस दौरान एक बच्चे ने कहा कि उसका लक्ष्य राष्ट्रपति बनना है। तो मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना उसका लक्ष्य क्यों नहीं है।

पहला राष्ट्र बन रचेगा इतिहास

चंद्रयान दो के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही ऐसा करने वाला पहला राष्ट्र बनकर इतिहास रचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बयान में कहा कि रोवर प्रज्ञान शनिवार सुबह 5:30 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच चंद्रमा पर लैंडर विक्रम से निकलेगा। जिसमें चंद्रमा के संसाधनों की पूरी तरह से मैपिंग, पानी की मौजूदगी की तलाश और साथ ही उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियों को क्लिक करना शामिल है। यहां देखिए चंद मिनटों के बाद चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट....

इसरो सेंटर में पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान की यात्रा शानदार और जानदार रही है। ऐसे में हमे आगे बढ़ना होगा।

पीएम ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रुकावटों से हमारा हौसला कमजोर नहीं होगा। इस मिशन से हमारी इच्छाशक्ति मजबूत हुई और इसके साथ ही संकल्प और प्रबल हुआ है। आज वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने भी संपर्क टूटने के पल को आपके साथ जिया है। वैज्ञानिक मां भारती की जय के लिए झुझते हैं।

पीएम मोदी ने सबसे पहले भारत माता की जय और मां भारती की जय का नारा देते हुए अपने भाषण की शुरुआत की।

सुबह 8 बजे पीएम मोदी इसरो सेंटर पर पहुंचे और देश के साथ वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

इस तरह चंद्रमा की तरफ बढ़ा चंद्रयान 2

2.04 Am: चंद्रयान 2 की लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हुए करीब 24 मिनट का वक्त गुजर चुका है। इसरो की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं है।

2.02 Am: चंद्रयान 2 की सफलता को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीचे आ रहे हैं।

2.00 Am:इसरो के प्रमुख नरेंद्र मोदी के साथ सूचनाएं साझा कर रहे हैं।

1.58 Am: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भी तनाव। आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं नरेंद्र मोदी।

1.55 Am: चंद्रयान दो के आंकड़ों में हो रही है देरी। वैज्ञानिकों के चेहरों पर तनाव।

1.52 Am: 12 मिनट 30 सेकेंड के बाद चंद्रमा के काफी नजदीक पहुंचा विक्रम लैंडर। मुश्किल वक्त गुजर चुका है।

1.51 Am: चंद्रयान दो की मुश्किल चुनौती को इसरो ने पार किया। चंद्रयान अगले चरण में प्रवेश कर गया है। चारों इंजन चंद्रयान के चल रहे हैं।

1.50 Am: लैंडिंग साइट से विक्रम लैंडर सिर्फ 15 किमी दूर है।

1.49 Am: दो मिनट में विक्रम लैंडर चंद्रमा के काफी नजदीक होगा। एक मिनट का समय लगेगा। विक्रम की लैंडर की गति 300 सेमी प्रति सेकेंड हो गई है।

1.48 Am: चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर लगातार करीब आ रहा है। विक्रम की लैंडर की गति 600 सेमी प्रति सेकेंड हो गई है।

1.44 Am: विक्रम लैंडर की गति करीब 50 फीसदी तक कम हो गई है। अभी 760 सेमी प्रति सेकेंड की दर से विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतर रहा है।

1.37 Am: विक्रम लैंडर की गति कम करने में अभी 6 मिनट और लगेंगे। पिछले चार मिनट से गति को कम किया जा रहा है। विक्रम लैंडर अभी तक ठीक तरीके से कार्य कर रहा है।

1.33 Am: इसरो की तरफ से विक्रम लैंडर की स्पीड को उतारने के लिए कम किया जा रहा है। जिसके बाद उसकी सूचना प्रधानमंत्री को दी जा रही है। अभी 1100 सेमी प्रति सेकेंड विक्रम लैंडर की गति है।

1.24 Am: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो कार्यालय पहुंच चुके हैं। अभी अभी नरेंद्र मोदी इसरो कार्यालय पहुंचे हैं। अभी वैज्ञानिकों से मिल रहे हैं प्रधानमंत्री।

1.10 Am: इसरो के मुख्यालय से चंद्रयान दो की लाइव लैंडिंग का टेलीकास्ट शुरू हो गया है। थोड़ी देरी में चंद्रयान दो की चंद्रमा पर लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चंद्रयान दो को लेकर ट्विट किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अकाउंट से ट्विट कर कहा है कि भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट किया है कि आज पूरा देश चंद्रयान दो की गौरवशाली सफलता का साक्षी बन रहा है।

चंद्रयान दो की सफलता पूर्वक लैंडिंग का पूरा देश इंतजार कर रहा है। कवि कुमार विश्वास ने थोड़ी देर पहले ट्विट किया है कि साकिया आज हमें नींद नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने उन्हें रिसीव किया। वह आज रात बेंगलुरु के इसरो केंद्र पहुंचेंगे।


चंद्रयान-2 मिशन का हिस्सा रहे वैज्ञानिक निर्भय कुमार उपाध्याय ने कहा कि चंद्रयान-2 के लिए काम करने का अनुभव बहुत ही आनंदमय था, सीनियर्स बहुत मददगार हैं। यह सीखने का एक शानदार अनुभव था, हम बहुत उत्साहित हैं। कल हम सुनेंगे कि भारत ने इतिहास बनाया है।



फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इसरो के इस मिशन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह हमारे देश को इतिहास बनाने हुए देखना एक सम्मान की बात होगी। चंद्रयान-2 को हॉटस्टार पर देखने का इंतजार।


मिशन के पेलोड में टेरेन मैपिंग कैमरा -2, बड़े क्षेत्र सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर, सोलर एक्स-रे मॉनिटर, इमेजिंग आईआर स्पेक्ट्रोमीटर शामिल हैं।



चंद्रयान 2 का रोवर 6 पहियों वाला रोबोट वाहन है, जिसका नाम प्रज्ञान है, प्रज्ञान संस्कृत का शब्द है जिसको अंग्रेजी में Wisdom कहा जाता है। प्रज्ञान रोवर 1 सेमी प्रति सेकंड की गति से 500 मीटर (0.5 किमी) तक की यात्रा कर सकता है और अपने कामकाज के लिए सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकता है।



चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एक चंद्र दिवस पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है।


लॉन्च के समय चंद्रयान 2 ऑर्बिटर बयालू में भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क के साथ-साथ विक्रम लैंडर के साथ कम्युनिकेट करने में सक्षम होगा।


GSLV Mk-III चंद्रयान- 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन-चरण का वाहन भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली लांचर है, और 4- टन वर्ग के उपग्रहों को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में लॉन्च करने में सक्षम है।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story