Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चांंद पर सॉफ्ट लैंड किया चंद्रयान-3, पढ़ें तमाम अपडेट्स...

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चांंद पर सॉफ्ट लैंड किया चंद्रयान-3, पढ़ें तमाम अपडेट्स...
X
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंड कर गया है। इसरो का मिशन सफल होने के बाद देश भर में खुशी की लहर है। लोग ढोल-नगाड़े के साथ खुशियां मना रहे हैं। यहां पढ़ें तमाम अपडेट्स...

Chandrayaan-3 Landing: इसरो का मून मिशन (Moon Mission) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) सफलता हो चुका है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसको लेकर पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है। इस मिशन के कामयाब होते ही भारत ने वो काम मुकाम हासिल कर लिया है, जो पूरी दुनिया के लिए किसी सपने जैसा है। भारत के लिए ये पल किसी त्योहार से कम नहीं है। चंद्रयान-3 को लेकर पूरा देश एकता के सूत्र में बंध गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मंदिरों में हवन-पूजन किए गए, मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मिशन की सफलता के लिए पक्ष-विपक्ष सभी ने एक होकर भगवान से प्रार्थना की। अभ चंद्रयान-3 के लैंड करने के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है।

Chandrayaan-3 Landing Updates...

PM मोदी भी साउथ उफ्रीका के जोहान्सबर्ग से जुड़ गए हैं।

इन 8 प्रोसेस से लैंड कराया गया चंद्रयान

इसरो ने चंद्रयान को लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोसेस शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू की गई है। इसरो ने बताया कि लैंड कराने की पहली प्रक्रिया 11 मिनट की होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें लैंडिंग प्रोसेस की 8 प्रक्रियाएं...

हम चंद्रयान-3 लैंड कराने को तैयार- ISRO

इसरो ने चंद्रयान-3 को अंतिम कमांड दे दी है। इस कमांड के साथ यह भी तय हो गया है कि यान की लैंडिंग की तारीख स्थगित नही की जाएगी। इसरो ने यान को लैंड कराने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। इसरो ने ट्विट करते हुए कहा कि हम स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण शुरू।

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाबा रामदेव ने की पूजा

योग गुरु बाबा रामदेव ने इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन-पूजन किया है। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा की। इसकी एक वीडियो साझा की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव सहित कई अन्य लोग भी पूजा पर बैठे हुए हैं मंत्रोच्चार के साथ और हवन कर रहे हैं।

लूना-25 फेल होने के बाद रूस को भी भारत से उम्मीद

रूस का मून मिशन लूना-25 असफल हो गया था। इसके बाद रूस भी भारत की मिशन चंद्रयान-3 से उम्मीद जता रहा है। इस मिशन को लेकर साउथ इंडिया में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाईविच अवदीव ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की पूरी उम्मीद है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुझे यकीन है कि यह मिशन जरूर सफल होगा। पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 से काफी उम्मीद है।

लूना के फेल होने के बाद रूस को चंद्रयान-3 से उम्मीद

रूस का मून मिशन लूना-25 असफल हो गया था। इसके बाद रूस भी भारत की मिशन चंद्रयान-3 से उम्मीद जता रहा है। इस मिशन को लेकर साउथ इंडिया में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करने की पूरी उम्मीद है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुझे यकीन है कि यह मिशन जरूर सफल होगा। पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 से काफी उम्मीद है।

मध्यप्रदेश के CM ने दी बधाई

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मिशन पर पूरे देश को गर्व है। इसके लिए मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बहुत कुछ हासिल कर रहा है।

पाकिस्तान ने की चंद्रयान-3 को Pak में लाइव दिखाने की मांग

इसरो का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इसकी गूंज सुनकर पाकिस्तान ने भारत से मांग की है कि चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण पाकिस्तान में भी की जाए। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद चौधरी ने मांग की है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग पाकिस्तान में भी लाइव दिखानी चाहिए। बता दें कि चंद्रयान-2 के असफल होने पर फवाद चौधरी ने जश्न मनाया था और विवादित कमेंट भी किए थे। वहीं, इस बार उन्होंने चंद्रयान-3 को पाकिस्तान में लाइव दिखाने का अनुरोध किया है।

MOX/ISTRAC पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण

इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिग को लेकर अपडेट जारी करते हुए कहा कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित रूप से जांच चल रही है। सुचारू नौकायन जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। इसरो ने आगे कहा कि MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण किया जाएगा, यह प्रसारण शाम 17:20 बजे शुरू होगा।

RSS नेता सुनील अम्बेकर ने दी शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए RSS नेता सुनील अम्बेकर ने प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। देश के वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। इस मिशन के लिए देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह मिशन अवश्य सफल होगा।

चंद्रयान-3 को सफल लैंड कराने के लिए तैयार- इसरो चीफ

चंद्रयान-3 की लैंडिग प्रक्रिया का लाइव प्रसारण शाम 5 बजकर 20 मिनट से किया जाएगा। लैंडिग के दौरान आखिरी के 17 मिनट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें विश्वास है कि यह सफल मिशन होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंड कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को इस मिशन का बेसब्री से इंतजार है। ये मिशन महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। लैंडिग के दौरान आखिरी का 20 मिनट काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

चंद्रयान की सफलता के लिए देशभर में हवन-पूजन

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद जश्न मनाने के लिए लोग आतिशबाजी खरीद रहे हैं। चंद्रयान-3 लोगों के इमोशन पर इस कदर छाया हुआ है कि देशभर में कई जगहों पर हवन किए जा रहे है। सभी धर्मों के लोग इस उत्सव को मनाने के लिए सभी एक साथ आ गए हैं। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसे देख चंद्रयान-3 के प्रति लोगों में इमोशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश एक होकर प्रार्थना कर रहा है। सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्षी दल, सभी इस मिशन की कामयाबी के लिए भगवान से दुआ करते दिख रहे हैं। मंगलवार यानी 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस मिशन के लिए देश को बधाई देते हुए इसकी कामयाबी के लिए प्रार्थना की है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मिशन के लिए देश को बधाई दी है।

सभी को इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए- CM ममता

सीएम ममता ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व की बात है। भारतीय स्पेस एजेंसी 'इसरो' की टीम और उनकी कड़ी मेहनत देश की प्रगति का प्रमाण है, जो लोगों, वैज्ञानिकों और अर्थशास्त्रियों से आई है, न कि किसी राजनीतिक इकाई से। उन्होंने आगे लिखा कि इस मिशन में बंगाल समेत देशभर के वैज्ञानिकों ने काफी योगदान दिया है। मैं उन सभी के प्रयासों की सराहना करती हूं, जिन्होंने भारत के चंद्र अन्वेषण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के करीब पहुंच रहा है, हम सभी को एक साथ खड़े होकर इसकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जयकार करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...Mission Moon: चंद्रयान 1 से 3 तक की पूरी कहानी, Chandrayaan-2 क्यों हुआ फेल, जानें ISRO की सफलता और विफलता

Tags

Next Story