Chandrayaan 3 :चंद्रयान-3 के चारों पायलट इस सेना के हैं जवान

Chandrayaan 3 : चंद्रयान के तीसरे मिशन यानी चंद्रयान-3 की परियोजना को भारत सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इसरो चीफ के सीवन ने नव वर्ष के मौके पर चंद्रयान-3 से जुड़ी योजनाओं का साझा किया है। इस साल यानि 2020 में कॉस्ट इफेक्टिव चंद्रयान-3 का लॉन्च किया जाएगा। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।
के सीवन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है कि इस मिशन के लिए चार पायलट चुन लिए गए हैं। चारों पुरुष पायलट इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर्स हैं। सीवन ने साथ ही ये भी बताया कि चारों को जनवरी के अंत में रूस में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
के सीवन ने आगे यह भी बताया कि अंतरिक्ष केंद्र आंध्र के श्रीहरिकोटा के सिवाए तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में भी होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरु कर दिया गया है। चंद्रयान-3 के जरिए मानव को अंतरिक्ष भेजने का लक्ष्य 2022 तक का रखा गया है। यह मिशन तकरीबन 7 दिन तक चलेगा। साथ ही सीवन ने बताया कि चंद्रयान 2 भी अच्छी प्रगति पर है और उसकी चर्चा देश भर में काफी हुई। चंद्रयान 2 असफल नहीं था बल्कि उससे हमने बहुत कुछ सीखा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS