PM Modi दिल्ली पहुंचे, चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न शुरू, पढ़िये पीएम ने क्या कहा...

Chandrayaan-3 Mission: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी चार दिनों की विदेश यात्रा पूरी करने के बाद भारत वापस लौट आए हैं। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिग के लिए इसरो टीम (ISRO) को बधाई देने के लिए वे सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे। इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने और बधाई देने के बाद वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके आने के साथ ही दिल्ली में फिर से चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न (Chandrayaan 3 Mission Celebration) शुरू हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भव्य स्वागत किया है। उनका स्वागत करने के लिए स्कूल के बच्चे भी पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इसरो ने मेक इन इंडिया (Make In India) को चांद तक पहुंचाया।
पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित
पीएम मोदी (PM Modi) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चांद पर पानी होने की जानकारी देने वाला पहला देश और अब चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। पीएम मोदी बोले कि आज सुबह बंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला। चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नामकरण भी किया है।
#WATCH | Delhi: "The point where Chandrayaan-3 landed, that point was named as 'ShivShakti'. Shiv ki baat hoti hein toh Shubham hota he aur Shakti ki baat hoti hein toh mere desh ke Nari Shakti ki baat hoti he'...Chandrayaan-2 point was named as 'Tiranga'..": says PM Modi pic.twitter.com/viDYWjCAaZ
— ANI (@ANI) August 26, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम 'शिवशक्ति' रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है, तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। साथ ही, कहा कि चंद्रयान-2 प्वाइंट को भी तिरंगा नाम दिया गया है। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के तौर पर भारत में मनाया जाएगा।
दुनियाभर से मिली बधाई
पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर कहा कि मैं साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गया था। मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले है। साथ ही, पीएम बोले कि पूरी दुनिया ने बधाई संदेश भेजे हैं। पीएम ने आगे कहा कि मैं आज सुबह इसरो के वैज्ञानिकों से मिला और कहा कि आज का भारत एक सफलता के बाद रुकने वाला नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS