महाराष्ट्र: रायगढ़ के एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, दो की मौत, कई लोग झुलसे

महाराष्ट्र: रायगढ़ के एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका, दो की मौत, कई लोग झुलसे
X
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आधी रात एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हो गया। जिसके चलते भयानक आग लग गई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से भीषण आग लग गई। जिसके चलते दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। यह घटना बीते रात रायगढ़ जिले के ढेकू इलाके में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर खोपोली शहर के सजगांव के ढेकू में स्थित एक केमिलक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।

यह धमाका आधी रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ। इस धमाके से फैक्ट्री परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यो में जुट गए।

केमिकल फैक्ट्री में धमाके से टेक्‍सटाइल गोदाम का इमारत ढहा

वहीं, बुधवार को ही अहमदाबाद के टेक्‍सटाइल गोदाम के पास एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ था। जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अहमदाबाद फायर ऐंड इमर्जेंसी सर्विस ने बताया कि टेक्‍स्‍टाइल गोदाम के पास एक केमिकल यूनिट में धमाका हुआ था।

जिसके कारण टेक्‍स्‍टाइल गोदाम की इमारत का एक हिस्‍सा गिर गया था। केमिकल फैक्ट्री के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां पांच धमाके हो चुके हैं।



Tags

Next Story