पटिलाया हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील, विपक्ष ने आप पार्टी को घेरा

पंजाब के पटिलाया (Patiala) में हुई हिंसा मामले को लेकर सीएम भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं और खालिस्तानी संगठन के बीच झड़प ऐसी हुई कि पुलिस पर हमला किया है। हमले में एसएचओ का हाथ काटने की कोशिश की गई। इससे पहले निहंग समुदाय ने एक पुलिस कर्मी का हाथ काट दिया था।
सीएम भगवंत मान इस हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने डीजीपी से बात की है। इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। हमारी सरकार किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देगी। चाहे वो कोई भी हो। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए हिंसा का वीडियो जारी किया...
पंजाब फिर से इस अराजकता के लिए तैयार नहीं है- AAP को ये बात समझ नहीं आ रही।
— Congress (@INCIndia) April 29, 2022
शासन चलता नीयत से- खोखले नारों और हवाई वादों से नहीं।
AAP ने पंजाब की शांति के साथ खिलवाड़ किया है। pic.twitter.com/7ThkiNSuR1
इसके विपरीत पटियाला जोन के आईजी राकेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों और अफवाहों के चलते यह हिंसा हुई है। फिलहाल, स्थिति काबू में है। शनिवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। सीएम और पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है।
पुलिस की ओर से शांति संदेश देते हुए स्थानीय लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर कोई विवाद या गलतफहमी है। तो उसे बातचीत से सुलझाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पटियाला की घटना उनके राजनीतिक विरोधियों की करतूत है, जो उनकी सरकार द्वारा विभिन्न गठजोड़ तोड़ने से बौखला गए थे। सरकार इस मामले से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS