Eco Retreat 2021 : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने 'इको रिट्रीट 2021' का किया उद्घाटन, पर्यटकों को इस बार मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

Eco Retreat 2021 : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने इको रिट्रीट 2021 का किया उद्घाटन, पर्यटकों को इस बार मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं
X
ओडिशा (Odisha) में इस साल का 'इको रिट्रीट 2021' (Eco Retreat 2021) ग्लैम्पिंग इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) ने कर दिया है।

ओडिशा (Odisha) में इस साल का 'इको रिट्रीट 2021' (Eco Retreat 2021) ग्लैम्पिंग इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) ने कर दिया है। इस साल 7 जगहों पर अस्थायी कॉटेज बनाए गए हैं, बीते साल सिर्फ 5 ही जगहों पर इन कॉटेज को बनाया गया था। इसमें कोरापुट और गंजम लोकेशन को जोड़ा गया है। साथ ही इस बार लग्जरी सुविधाएं पर्यटकों को दी गई हैं।

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्वी भारत के सबसे प्रमुख लग्जरी कैंपिंग फेस्टिवल, ओडिशा के इको रिट्रीट का उद्घाटन किया और दो और लोकेशनों को जोड़ने की घोषणा भी कर दी। सीएम ने कहा कि आप सभी को स्वागत है। हमारे इको रिट्रीट मॉडल की लोकप्रियता देश में प्रसिद्ध है। बीते साल 5 स्थानों को जोड़ा गया था। इस बार हमने दो और स्थान जोड़े हैं। इस बार ओडिशा में इको रिट्रीट 7 जगहों जैसे कोणार्क, सतकोसिया, भितरकानिका, दरिन्ग्बदी, हीराकुंड, पति सोनपुर और कोरापुट में आयोजित किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि मैं इस काम को पूरा करने में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं। हमारे सभी मेहमानों का यहां स्वागत है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि ओडिशा को खोजते रहें, जो भारत का सबसे अच्छा गुप्त रहस्य है। ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों पर इको रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जहां पर इन कॉटेज में पर्यटक अपने परिवार के साथ समुद्र तट पर परिवार के साथ यहां रात बिता सके और प्रकृति का आनंद ले सकें।

Tags

Next Story