मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 21 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, इस परेशानी के चलते अस्पताल में थे भर्ती

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 21 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, इस परेशानी के चलते अस्पताल में थे भर्ती
X
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सफल सर्जरी की जानकारी खुद सीएमओ कार्यालय ने दी थी। कहा था कि अब सीएम की हालत स्थिर है और ऑपरेशन के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीएम उद्धव ठाकरे को रीड़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भार्ती कराया गया था, जहां उनकी हाल ही में सर्जरी हुई। सीएम को 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब 21 दिन बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम की सर्जरी ऑपरेशन अजीत देसाई और डॉ शेखर भोजराज ने किया। डॉक्टर्स द्वारा आज जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि बीते दिनों से सीएम उद्धव ठाकरे रीढ़ की हड्डी की शिकायत से जूझ रहे थे। एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम की गर्दन में पट्टा लगा देखा गया था। तकलीफ ज्यादा बढ़ने के बाद उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली। त्योहार दीवाली के मौके पर भी उनसे मिलने आए लोगों से वे नहीं मिल पाए थे। जिसके बाद 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और अपने आवास पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सफल सर्जरी की जानकारी खुद सीएमओ कार्यालय ने दी थी। कहा था कि अब सीएम की हालत स्थिर है और ऑपरेशन के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद उद्धव ठाकरे की तबीयत का हालचाल फोन पर उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से लिया था।

Tags

Next Story