चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पास होंगी ये शक्तियां, इन देशों में है 'सीडीएस' पद

इंडियन आर्मी के चीफ जनरल बिपिन रावत को भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है। बिपिन रावत सेना प्रमुख पद से 31 दिसंबर (मंगलवार) को रिटायर हो रहे हैं। उनके इस पद से रिटायर होने से एक दिन पहले सीडीएस पद के लिए नामित किया गया है।
सीडीएस के पास होंगी ये शक्तियां
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को भारत का पहला सीडीएस बनाया गया है। अब जनरल बिपिन रावत इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडिनय एयरफोर्स की कमान संभालेंगे। यानी तीनों सेनाओं के तालमेल पर ध्यान केंद्रीत करेंगे। इसके अलावा सीडीएस पीएम के नेतृत्व वाले परमाणु कमान प्राधिकरण का सदस्य भी होगा जो देश के परमाणु हथियारों की देखभाल करता है।
इन देशों में भी है सीडीएस पद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में कई देशों में पास सीडीएस पद है। जिसमें यूनाइटेड किंगडम (यूके), श्रीलंका, इटली, फ्रांस सहित करीब दस देश शामिल हैं। अब भारत का नाम भी इन देशों की लिस्ट में जुड़ गया है।
हर देश अपने यहां सीडीएस को अलग-अलग शक्तियां प्रदान करता है। सीडीएस की नियुक्ति से 3 सेनाओं के बीच समन्वय मजबूत होगा और सैन्य ऑपरेशन की स्थिति में रणनीति पर तेजी से अमल हो सकेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS