देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि-पीएम मोदी

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की 131वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें याद किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार अल्लू ने ट्वीट कर लिखा किदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाने के लिए मज़बूत नींव डालने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री महान नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
14 नवंबर को नेहरू की जयंती को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 131 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में सांसदों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। 1947 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से 1964 में अपने निधन तक नेहरू ने कई संस्थाओं की शुरुआत की। इन संस्थाओं को वे आधुनिक भारत का मंदिर कहते थे।
जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ थ। जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था। वहीं दूसरी तरफ आज 14 नवंबर को पूरे देश में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS