लद्दाख में तनाव के बीच अब चीन हिमाचल के इस गांव में सड़क बनाने का काम कर रहा, ग्रामीणों ने किया यह दावा

भारत और चीन के बीच लद्दाख में अभी तनाव की स्थिति कम भी नहीं हुई कि वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के मोरंग घाटी क्षेत्र के आखिरी गांव कुन्नूर में चीन ने 20 किलोमीटर लंबी सड़क का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि चीन रात के अंधेरे में खेमकुल्ला में निर्माण कार्य कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के भारत और सीमा से लगने वाले कन्नू चारण गांव के लोगों ने कहा कि रात के अंधेरे में चीन तेजी से सड़क का निर्माण कर रहा है। इतना ही नहीं चीन की तरफ से रात में ड्रोन भी चलाए जा रहे हैं। जो स्थिति को देख रहे है। किन्नौर के ग्रामीणों ने रेकी के बाद जानकारी दी।
इस गांव में चीन कर रहा सड़क का निर्माण
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का कुन्नु चारंग अंतिम सीमावर्ती गांव है। इस गांव के लोगों ने दावा करते हुए बताया कि बीते 2 महीने से चीन भारत की सीमा पर करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है।
बता दें कि यह गांव भारत और चीन सीमा के बीच पर आखिरी गांव है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण के नो मैंस लैंड में होने की आशंका जताई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस एसपी ने जानकारी दी तो बताया कि सीमावर्ती गांव में ड्रोन आने की जानकारी मिली है और यह बात सत्य है। वहीं दूसरी तरफ इतनी लंबी सड़क कम समय में नहीं बन सकती। जिसको लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है और भारत चीन सीमा पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गांव के प्रधान के पास कुछ लोग आए थे और उन्होंने बताया कि सीमा पर सड़क बनाने का काम चल रहा है।
किन्नौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सजु राम राणा ने सीमावर्ती गांवों में ड्रोन देखे जाने की पुष्टि की। सड़क निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि इतनी लंबी सड़क को इतने कम समय में पूरा नहीं किया जा सकता है। एसपी ने कहा कि ग्रामीणों ने इस बारे में जानकारी दी थी। भारतीय सीमा के अंदर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं। कुन्नू चरंग गाँव के मुखिया ने कहा कि कुछ ग्रामीण खेमकुला गए थे और रेकी करने के बाद, उन्होंने सीमा पार सड़क के निर्माण की जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS