चीन अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को आज भारत को सौंपेगा

चीन आज अरुणाचल प्रदेश के लापता हुए पांच भारतीय युवकों को भारत को सौंप देगा। बताया जा रहा है चीन सुबह वाचा में इन युवकों को सौंपेगा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, चीन पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के 5 युवाओं को इंडियन आर्मी को कल (शनिवार) सौंपने की पुष्टि की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन पहले ही स्वीकार कर चुका है अरुणाचल से लापता युवक उसके पास हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बीते मंगलवार को अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया था कि चीन की सेना ने इंडियन आर्मी द्वारा भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया है। चीन की सेना ने पुष्टि की है, अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक उनके क्षेत्र में हैं।
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने किया था ये दावा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग इरिंग ने दावा किया था कि चीन की पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों को अपहरण कर लिया है। कांग्रेस विधायक के इस दावे के बाद इंडियन आर्मी ने इस बारे में चीन की सेना से शिकायत की थी।
कांग्रेस विधायक ने दावा किया था अरुणाचल प्रदेश के लोग अपने जानवरों को चराने के लिए खेतों पर गए थे। इस दौरान जब कुछ युवक मछली पकड़ने गए तो चीनी सेना ने उन्हें पकड़ लिया। इससे साबित होता है कि चीन की सेना केवल लद्दाख नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश में भी एलएसी तक आ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS