पैंगोंग झील: सैटेलाइट इमेज से सामने आया ड्रैगन का असली चेहरा, चीन ने तेज किया पुल बनाने का काम

भारत और चीन (India China) के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसी बीच पैंगोंग झील (pangong lake) से एक सैटेलाइट इमेज (Sattelite Image) सामने आई है। जिसमें ड्रैगन का खुलासा किया है। इस इमेज में चीन के द्वारा बनाया जा रहा पुल दिखाया गया है। जो बहुत तेजी से बनाया जा रहा है। पैंगोंग झील पर 400 मीटर से अधिक लंबा पुल तैयार किया जा रहा है। पुल के पूरा होने से चीन को इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सैन्य बढ़त मिलेगी। ये पुल चीन को पूर्वी लद्दाख में एंट्री का रास्ता दिखा रहा है।
पैंगोंग झील पर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद चीन को उस इलाके में सैन्य बढ़त मिल जाएगी। पूर्वी लद्दाख में यह इलाका भारत और चीन के बीच अहम प्वाइंट माना जा रहा है। पैंगोंग के उत्तरी तट पर चीनी सेना के फील्ड बेस के ठीक दक्षिण में स्थित इस पुल से सैन्य क्षेत्र में चीन की ताकत बढ़ेगी। साल 2020 में भारत और चीन के बीच तनाव के दौरान इस इलाके में सेना के अस्पताल और जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
16 जनवरी की सैटेलाइट इमेज से संकेत मिलता है कि चीन यहां तेज गति से काम कर रहा है। और भारी क्रेन की मदद से पुल के खंभों को कंक्रीट स्लैब से जोड़ने के काम में तेजी से किया जा रहा है। यह इलाका 1958 से ड्रैगन के कब्जे में है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन जिस स्थान पर इस पुल का निर्माण कर रहा है वह 1960 से उसके अवैध कब्जे में है। भारत ने इस अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS