चाइनीज ऐप बैन पर बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया, कहा मल्टीनेशनल कंपनियों पर भी लगना चाहिए प्रतिबंध

भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, फोन में इन ऐप्स को रखने से प्राइवेसी का खतरा हो सकता है। इसी बीच बाबा रामदेव ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने चाइनीज ऐप को बैन करके बहुत अच्छा फैसला किया है। साथ ही उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात की है।
मल्टीनेशनल कंपनियों पर भी लगे प्रतिबंध
बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत सरकार ने चाइनीज ऐप को बैन करके देशहित में फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमएनसी जैसी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात की। उन्होंने कहा कि एमएनसी जैसी कंपनियां देशहित के लिए बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने एमएनसी की तुलना ब्रिटिश समय की ईस्ट इंडिया कंपनी से भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनियों ने भारत को लूटा, वैसे ही ये विदेशी एमएनसी भी भारत को लूट रही हैं।
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टिकटॉक पर 20 करोड़ यूजर थे और उसकी आमदनी का 10 प्रतिशत हिस्सा भारत से जा रहा था। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ चीन की नहीं है, भारत में जितनी भी विदेशी कंपनियां हैं, हमें सबका बहिष्कार करना चाहिए। इससे हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
भारत सरकार ने चाइनीज ऐप को किया बैन
भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर आज बैन लगा दिया है। इन ऐप्स में टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप्स आम इंसान की प्राइवेसी में दखल देकर डाटा चोरी कर लेते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS