लड़की ने प्रेमी को कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज लोगों के उड़ गए होश, देखें वीडियो

फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि हीरो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। काफी दिलचस्प तरीके से लड़कों को अपने प्यार का इजहार करते देखा होगा। असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे ही अनोखे अंदाज में प्रपोज करते हुए देखने को मिल जाते है, लेकिन यहां पर लड़की ने लड़के को प्रपोज किया किया जोकि सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रही है,जिसमें प्रेमिका ने कुछ इस तरह अपने प्रेमी को प्रपोज किया कि लोग हैरान रह गए।
चीन की रहने वाली Xiaoke ने अपने प्रेमी Xiaojing को अपने दिल की बात कहते हुए एक गुलदस्ता भेंट किया। गुलदस्ते के अंदर बीएमडबल्यू कार की चाबी और घर के कागज थे। लड़की ने शादी के लिए प्रपोज करते हुए अपने प्रेमी को बीएमडबल्यू कार और घर गिफ्ट किया है।
वायरल हो रही वीडियो में लड़की सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही है। हॉल को गुब्बारों और फूल से सजाया हुआ है। इस अनोखे प्रपोजल की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS