चिन्मयानंद केस: बलात्कार पीड़िता पर भी कसेगा शिकंजा, जल्द हो सकती है गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चिन्मयानंद केस: बलात्कार पीड़िता पर भी कसेगा शिकंजा, जल्द हो सकती है गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में लॉ की छात्रा के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में स्वामी चिन्मयानंद (Chinmayanand) को जेल भेज दिया गया है।

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) और बलात्कार (Rape) का आरोप लगाने वाली लॉ की छात्रा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। यह जानकारी विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने दी है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में लॉ की छात्रा के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में स्वामी चिन्मयानंद को जेल भेज दिया गया है। अब आरोप लगाने वाली पीड़िता छात्रा के दोस्त और चचेरे भाइयों अपने चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के लिए फोन किया। इस साजिश में पीड़िता भी शामिल थी।

चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के एवज में तीन गिरफ्तार

20 सितंबर दिन शुक्रवार को एसआईटी की टीम ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही एसआईटी ने चिन्मयानंद से जबरन पैसे बसूलने के लिए एवज तीन लोगों को गिरफ्तार लिया था।

इसमें पीड़ित छात्रा के दो चचेरे भाई भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक मामले में जांच के आदेश शीर्ष कोर्ट ने दिए थे। इसलिए एसआईटी पीड़िता को गिरफ्तार करने से पहले अदालत को जानकारी दे सकती है।

हम उचित समय पर कार्रवाई करेंगे

एसआईटी के एक अधिकारी का कहना है कि चिन्मयानंद पर बलात्तकार का आरोप लगाने वाली छात्रा जबरन वसूली मामले में वह सक्रिय थी। हम उस पर नजर बनाएं हुए हैं। हम उचित समय पर कार्रवाई भी की जाएगी। पीड़िता का दावा है कि उसका शोषण एक साल तक चला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story