दिल्ली यूपी ही नहीं देश के इन राज्यों में भी हो रहा नागरिकता संशोधन कानून का जमकर विरोध, हो चुके हैं इतने हजार लोग गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश सुलग रहा है। देश का माहौल इन दिनों गर्माया हुआ है। देशभर से हिंसा और आगजनी की खबरें आ रही है। जगह-जगह प्रदर्शनों का दौर जारी है। लोग सरकारी संपतियों को नुकसान पहुंचा रहे है। राजधानी दिल्ली समेत देश कई राज्यों में लोग हिंसा का रास्ता अपना रहे है। इन उग्र प्रदर्शनों की वजह से आम लोगों को भी नुकसान हो रहा है। कहीं बेकसूर लोगों की जान जा रही है, तो कहीं लोगों के निजी वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। आइयें बतातें है कौन-कौन से राज्यों में इन दिनों माहौल खराब है।
उत्तर प्रदेश में कई जगह हिंसात्मक प्रदर्शन
यूपी में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। गोरखपुर, फ़िरोज़ाबाद, कानपुर, भदोही, बहराइच, बुलंदशहर, फर्रूखाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, संभल में लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। इसी वजह से कई शहरों में इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई थी। जिसमें लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, फिरोजाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शामली, संभल, अमरोहा, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर शामिल हैं। प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को भी रद्द कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक हुई हिंसा में लगभग छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारी धारा 144 का भी उल्लंघन करते नजर आ रहे है।
मध्य प्रदेश में माहौल खराब
सीएए और एनआरसी के खिलाफ मप्र में भी उग्र प्रदर्शन हो रहे है। माहौल न बिगड़े इसके लिए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए प्रदेश के कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू की है। भोपाल में पहले ही इंटरनेट सेवा को भी बंद किया गया था। जबलपुर को छोड़कर तकरीबन समूचे प्रदेश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। जबलपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ हिंसक इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया।
गुजरात में भी बिल का विरोध
गुजरात के अहमदाबाद शहर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद सहित 49 लोगों की गिरफ्तारी की गई। कई हिंसक प्रदर्शनों को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस के अनुसार इन प्रदर्शनों की वजह से अब तक लगभग 26 पुलिसकर्मी घायल हुए है।
बेंगलुरू
बेंगलुरू में भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहे है। 'पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
गुवाहाटी
असम में बिल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे है। हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर 10 दिन पहले से ही यहां इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। विरोध के मद्देनजर शांति का माहौल बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के पांच हजार जवानों को पूर्वोत्तर भेजा गया। प्रदर्शनों के चलते गुवाहाटी विश्वविद्यालय और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी । असम में हो रहे प्रदर्शनों में कई लोगों के घायल होने की खबरें समाने आ रही है।
चेन्नई नागरिकता कानून पर प्रदर्शन
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित मद्रास विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। बढ़ते विरोध काे देख विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। बिल के विरोध में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखे गए। चेन्नई पुलिस ने अब तक इस मामले में हजारों लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS