सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
X
सूरत के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र के पास मोरा गांव के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले दागे हैं।

सूरत में एक बार फिर गुजरात के प्रवासी मजदूरों ने घर जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रवासी मजदूरों के बीच झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि सूरत के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र के पास मोरा गांव के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले दागे हैं। प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों ने यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें ले जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक, प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों में झारखंड और उत्तर प्रदेश के मजूदर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मजदूरों से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है।

पहले भी हो चुके हैं मजदूर प्रदर्शन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूरत में कपड़ा और दूसरे उद्योगों में काम करने वाले मजदूर यहां पर बढ़ी संख्या में रहते हैं। इससे पहले भी मजदूर घर जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन का समय काफी लंबा खींच गया है इसके चलते आमदनी का कोई जरिया नहीं बचा है।

पहली बार मजदूरों में 11 अप्रैल को घर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया था। साथ ही पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लिया था।

Tags

Next Story