Punjab Tractor Stunt: मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में ट्रैक्टर स्टंट पर लगाया बैन

Tractor Stunt Ban In Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में ट्रैक्टर पर स्टंट (Punjab Tractor Stunt) करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर बैन लगा दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी है।
ਪਿਆਰੇ ਪੰਜਾਬੀਓ ਟਰੈਕਟਰ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਦਾ ਰਾਜਾ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ..ਇਹਨੂੰ ਮੌਤ ਦਾ ਦੂਤ ਨਾ ਬਣਾਓ.. ਟਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਸੰਦਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੇ ਸਟੰਟ ਜਾਂ ਖਤਰਨਾਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ.. pic.twitter.com/qxEA6gUdmy
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 30, 2023
सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रिय पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ। पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले में एक ग्रामीण खेल मेले में ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 29 साल के सुखमनदीप सिंह की शनिवार यानी 28 अक्टूबर को फतेहगढ़ के सरचूर गांव में मौत हुई। सुखमनदीप सिंह एक टायर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह गिर गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि पंजाब के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। इस दौरान ही वह खेल मेले में स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। वह ट्रैक्टर को दो पहिए पर चला रहा था। स्टंट करते हुए ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ही आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी। वहीं, अब सीएम मान ने स्टंट करने पर बैन लगाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें:- यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से छठ पूजा तक इन रूटों पर चलेंगी 283 स्पेशल ट्रेन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS