Punjab में VIP कल्चर खत्म करने पर बड़ा एक्शन, सीएम भगवंत मान ने इन नेताओं की घटाई सुरक्षा

पंजाब (Punjab) में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) की सरकार एक के बाद एक अहम फैसले ले रही है। इस कड़ी में सीएम भगवंत मान पंजाब में वीआईपी कल्चर (VIP Culture) खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके चलते आज भी भगवंत मान ने अहम निर्णय लिया और अपनी सुरक्षा में कटौती (Security Cut) कर दी है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी कमी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत भगवंत मान ने अपनी सुरक्षा में कटौती कर दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल (Rajinder Kaur Bhattal), पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी (Om Parkash Soni) की भी सुरक्षा में कटौती की गई है। इसके अलावा तमाम पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा घटा दी गई है।
सीएम भगवंत मान के निर्णय पर अब पंजाब पुलिस ने 127 पुलिसकर्मी को वापस बुला लिया है। इसके साथ ही वीआईपी ड्यूटी पर लगी 9 गाड़ियां को भी वापस बुला लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब वीआईपी ड्यूटी से आए कर्मियों और वाहनों को अब जनता की सुरक्षा में लगाया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी भगवंत मान ने भी पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती की थी। उन्होंने मार्च महीने में कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल और परगट सिंह की सुरक्षा भी कम की जा चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS