CG Elections 2023: कर्जमाफी के बाद किसानों का पैसा बाजार में आता है तो अर्थव्यवस्था मजबूत होती है- छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल

CG Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में अगर फिर से कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि जब किसानों की कर्ज माफी होगी तो वे मजबूत होंगे। उनका पैसा बाजार में आएगा तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हरिभूमि और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी (Dr Himanshu Dwivedi) ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब आपकी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किसान सशक्त हुए हैं। किसानों के लिए आपने कई क्रांतिकारी कदम उठाएं है, तो अब फिर कर्जमाफी की जरूरत क्यों?
प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के तीखे सवाल
इस सवाल पर भूपेश बघेल कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को और मजबूत करने की जरूरत है। अगर किसी उद्योगपति के पास पैसा जाता है तो वह दूसरे देश में निवेश करता है, लेकिन किसानों को दिया गया पैसा हमारे शहरों में ही खर्च होता है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए हमने वादा किया है कि फिर से कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों की कर्ज माफी की जाएगी। बातचीत के चुनिंदा अंश।
सवाल : 2013 से 2018 के बीच संगठन अध्यक्ष प्रमुख के रूप में आपके समक्ष चुनौती रही और अब सत्ता प्रमुख के रूप में जनता के बीच जा रहे हैं। कितना बदलाव महसूस करते हैं?
जवाब : चनौती उस समय अब भी है। पहले ये था संगठन के अध्यक्ष के रूप में लोगों के साथ काम करना और विश्वास जीतना। उस समय संघर्ष करके लोगों के लिए विश्वास जीतना था। अब लोगों के लिए काम करके विश्वास जीतना, ये अंतर है। मेहनत दोनों में है। बिना मेहनत के कुछ नहीं होता है।
सवाल : आप भरोसे की बात करते हैं, लेकिन भरोसे के संदर्भ में जो फैसले लिए हैं वो सवालों के घेरे में है। जनता ने आपकी बात पर भरोसा किया। नीतियों पर भरोसा किया, लेकिन 22 को (विधायकों) जनता के पास जाने से पहले ही घर पर बैठा दिया है। ऐसा क्यों किया?
जवाब : ये कोई अकेले फैसला नहीं होता है और इसमें पार्टी संगठन, सर्वे रिपोर्ट महत्वपूर्ण होती हैं। ऐसा नहीं है कि जिनके टिकट कटे हैं, वे हमेशा के लिए उनका काम व समाप्त हो गया है। अभी जिन विधायकों के टिकट कटे हैं वे सक्रियता से काम कर रहे हैं। उनको जिम्मेदारी दी गई है। उनको पता है सत्ता में आएंगे तो हमको काम करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
सवाल : भूपेश जी मूलतः संगठन के व्यक्ति हैं, इस बदलाव के पीछे क्या है? क्या वजह महसूस करते हैं, सर्वे रिपोर्ट है। ये बदलाव हमने इसलिए किया, कैसे आप लोगों को कनवींस कर रहे हैं कि फैसला इसलिए है।
जवाब : कुछ ऐसे विधायक थे जिनसे उनके साथी नाराज थे, कुछ ऐसे विधायक थे जिनसे क्षेत्र की जनता नाराज थी। सर्वे में सामने आता है, इसलिए ये फैसले लिए गए।
सवाल : पर इस बदलाव से आपको समस्या का सामना है या उत्साह दिख रहा है।
जवाब : उत्साह तो सब तरफ है। समस्याएं थोड़ी बहुत आती हैं जिसकी टिकट कटी है, उनके साथ के लोग हैं, उनको थोड़ी परेशानी तो है।
सवाल : कांग्रेस के बारे में कहा जाता है उसे कांग्रेसी ही हराते हैं, जिनके टिकट कटे हैं वे जड़ों में मठान डाले, पानी डाले इसके लिए क्या व्यवस्था है।
जवाब : इसका जवाब मैं पहले ही दे चुका हूं, उन्हें काम पर लगा दिया गया है।
सवाल : दूसरी पार्टियों को आप कैसे देख रहे हैं. तीसरे दलों की क्या भूमिका देख रहे हैं।
जवाब : 2003-2018 का आपने उदाहरण दिया। 2003 में विद्याचरण जी थे, 50 साल का उनका अनुभव था, बड़े कद के नेता थे, उन्होंने बगावत की।
ये भी पढ़ें- BTech Student death Case: कॉलेज छात्रा से फोन छीनने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS