सीएम फडणवीस बोले, RSS का लक्ष्य किसी को PM या CM बनाना नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संघ (RSS) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने एक निजी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि RSS का लक्ष्य किसी को पीएम या सीएम बनाना नहीं है।
शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद देने पर कोई ऐतराज नहीं है। सीएम ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा महाराष्ट्र में फिर से सत्ता में आएगी।
मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सीएम ने कहा कि मैंने मुंबई मेट्रो परियोजना का बचाव किया। आरे वन का क्षेत्र जहां कार डिपो प्रस्तावित किया गया है। वहां किसी संरक्षित या प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं आता है।
मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सीएम ने कहा कि मैंने मुंबई मेट्रो परियोजना का बचाव किया। आरे वन का क्षेत्र जहां कार डिपो प्रस्तावित किया गया है। वहां किसी संरक्षित या प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं आता है। परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई के प्रभाव को कम करने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ लगाने की योजना बनाई है।
शिवसेना से संबंध
सीएम फडणवीस ने सहयोगी दल शिवसेना के साथ अपने संबंधों के बारे में भी खुलकर कहा। सीएम ने कहा कि वो शिवसेना के मुखपत्र सामना को नहीं पढ़ते हैं। सामना को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों की आलोचना के लिए जाना जाता है। वह अपनी सरकार या शिवसेना की आलोचना से निराश नहीं हैं। हमें शिवसेना के साथ डिप्टी सीएम पद पर कोई ऐतराज नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS