महाराष्ट्र विस चुनाव से पहले CM फडणवीस की 'महा जनादेश यात्रा' शुरू, सभी विपक्षी दलों को दी ये चुनौती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अमरावती में 'महा जनादेश यात्रा' के दौरान कहा कि कोई भी सरकार पांच साल में सभी समस्याओं को हल नहीं कर सकती है लेकिन मैं यह दावा कर सकता हूं कि पिछली सरकारों ने पंद्रह साल में जो कुछ भी किया था, हमने पांच साल में उसके दोगुने से भी अधिक किया है। मैं किसी भी राज्य से आने वाले सभी विपक्षी दलों को चुनौती देता हूं कि वे पिछले पंद्रह सालों में किए विकास पर चर्चा करें।
Maharashtra CM in Amravati: No govt can abolish all problems in 5 yrs but I can claim that whatever the previous govt did in 15 yrs, we did more than double of it in just 5 yrs. I challenge all in opposition to come in any state to have a discussion on development in past 15 yrs. pic.twitter.com/6nrkA78Ajw
— ANI (@ANI) August 1, 2019
इस महा जनादेश यात्रा में रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई कह रहा था कि हमें इसबार दो सौ से अधिक सीटें जीतनी हैं लेकिन यदि भाजपा-शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ती हैं तो हमें ढाई सौ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस फिर से सीएम होंगे।
Defence Minister Rajnath Singh at 'Maha Janadesh Yatra' in Amravati: Somebody was saying we have to win more than 200 seats this time around, but if BJP-Shiv Sena contest together then we should aim to win more than 250 seats&Devendra Fadnavis will be CM again #Maharashtra pic.twitter.com/xjhpZuGpfS
— ANI (@ANI) August 1, 2019
बता दें कि कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले भाजपा ने यह महा जनादेश यात्रा 1 अगस्त से शुरू की है जो कि 31 अगस्त तक चलेगी। यह महा जनादेश यात्रा अमरावती जिले के मोजरी से शुरू होकर नासिक में समाप्त होगी।
Maharashtra: Defence Minister Rajnath Singh and Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis at 'Maha Janadesh Yatra' in Amravati, today. pic.twitter.com/52r9MMHwHM
— ANI (@ANI) August 1, 2019
मुख्यमंत्री फडणवीस की इस रथयात्रा के दौरान दौरान छह एलईडी से लैस अन्य बसें भी रहेंगी। इन बसों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। महाजनादेश यात्रा के जरिए सीएम 150 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS