मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से देर रात की मुलाकात, जानें किस अहम मुद्दे पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह से दोनों नेताओं की मुलाकात रात डेढ़ बजे तक जारी रही। इस दौरान महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार (Maharashtra cabinet expansion) को लेकर चर्चा कई गई है। एकनाथ शिंदे खेमे (Eknath Shinde camp) ने 8 कैबिनेट और पांच मंत्री पद की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुल 43 कैबिनेट मंत्रियों में से शिंदे गुट ने 8 कैबिनेट और पांच मंत्री पद की मांग की है। बाकी 29 मंत्री पद बीजेपी को लेने का प्रस्ताव रखा है। एकनाथ शिंदे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र सीएम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे। फिर वह विशेष विमान से पुणे लौट जाएंगे।
खबरों की मानें तो महाराष्ट्र कैबिनेट के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह होने की संभावना है। क्योंकि मुख्यमंत्री कल प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली से पुणे जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे रविवार सुबह पुणे से पंढरपुर के लिए रवाना होंगे। वहां, मुख्यमंत्री आषाढ़ एकादशी के अवसर पर आधिकारिक पूजा करेंगे।
सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार दो चरणों में होगा। पहले चरण का विस्तार 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले होगा और दूसरे चरण का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव के बाद होगा। सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के पास गृह, वित्त, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग, ऊर्जा, ग्राम विकास, खेल और राजस्व जैसे प्रमुख विभाग आने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS