Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री से मिले CM शिंदे, कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई चर्चा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने रविवार को दिल्ली (Delhi) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने आज यानी सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में महाराष्ट्र में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल मैंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमारे बीच सहकारी क्षेत्र के अनेक विषयों पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिसका जल्द ही विस्तार होगा। इसके अलावा दोनों पार्टियों के गठबंधन पर भी चर्चा हुई। चाहे लोकसभा चुनाव (Parliamentry election) हो या विधानसभा चुनाव (Assembly election) या नगर निकाय चुनाव (Municipal election), शिवसेना (Shivsena) और भाजपा (BJP) सारे चुनाव मिलकर लड़ेगी, क्योंकि हमारी विचारधारा एक है।
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि मैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह एक सकारात्मक बैठक थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन से हमारी सरकार बनी है, तब से महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार (Central Government) का पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बैठक में महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं पर केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग पर चर्चा हुई। राज्य के कई विकास कार्यों, किसानों, कामगारों, महिला सशक्तिकरण (Women Empoerment), मराठवाड़ा वाटर ग्रिड (Marathwada Water Grid) और सिंचाई सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
Also read- संजय राउत ने किए त्रयंबकेश्वर दर्शन, भाजपा और शिंदे गुट पर किया हमला
#WATCH कल मैंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमारे बीच सहकारी क्षेत्र के अनेक विषय पर चर्चा हुई। कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई, जल्द ही विस्तार होगा। चाहे स्थानीय निकाय चुनाव हो, लोकसभा या विधानसभा चुनाव हो… pic.twitter.com/68WeXh4Omu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
बहुत जल्द हो सकता है नगर निकाय चुनाव
इसके अलावा पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की थी। शिंदे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पवार से मिले थे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान इन्होंने महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की। राज्य में मुंबई महानगरपालिका और अन्य नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है और चुनाव की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट का कहना है कि चुनाव में देरी एनसीपी (NCP) की वजह से हुई है।
Also read- उद्धव ने की विपक्षी एकता की बात, बोले- राहुल के धैर्य की हो रही प्रशंसा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS