सीएम ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- टीएमसी पूर्वोत्तर राज्य में भगवा पार्टी को चुनौती दे रही, पढ़ें पूरा भाषण

सीएम ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- टीएमसी पूर्वोत्तर राज्य में भगवा पार्टी को चुनौती दे रही, पढ़ें पूरा भाषण
X
2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी पूर्वोत्तर राज्य में भगवा पार्टी को चुनौती दे रही है। पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर हिंसा के भाजपा के दावों को खारिज करते हुए बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Cm Mamata Banerjee) ने रविवार को भाजपा पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है, जिन्होंने त्रिपुरा (Tripura) में रैलियां निकालने की हिम्मत की। त्रिपुरा में अगरतला के पास शुक्रवार को एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले का जिक्र करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो (Trinamool Congress Supremo) ने कहा कि यहां तक कि एक महिला सांसद (Woman MP) को भी नहीं बख्शा गया।

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी पूर्वोत्तर राज्य में भगवा पार्टी को चुनौती दे रही है। पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर हिंसा के भाजपा के दावों को खारिज करते हुए बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति है और यह कब्रिस्तान की शांति नहीं है।

सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि इसके विपरीत अपने राज्य (त्रिपुरा) में होने वाली घटनाओं को देखें। जो कोई भी भाजपा के विरोध में रैलियां निकालने की हिम्मत करता है, उसे लाठियों से मारा जाता है। वे घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में इलाज की अनुमति भी नहीं देते हैं। एक युवा पार्टी कार्यकर्ता की पिटाई की गई और उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया।

शुक्रवार को अमताली इलाके में देव की कार और एक अभियान वाहन में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, देव और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के कर्मचारी वाहन में थे जब अज्ञात हमलावरों ने दोपहर करीब 1.30 बजे उस पर हमला किया था।

Tags

Next Story