बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा, लॉकडाउन के बीच लोगों को दी आशिक छूट, दुकान खुलने का होगा ये समय

पश्चिम बंगाल में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने योगदान में आंशिक छूट की घोषणा कर दी है, तो वहीं 16 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। आज सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को लॉकडाउन में आंशिक छूट की घोषणा की।
सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को नबान्न में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए आंशिक छूट दी जा रही है। अब दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक खुदरा दुकानें खुलेंगे।
हालांकि, प्रदेश में लॉकडाउन को 16 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री में 10 फीसदी लोगों की उपस्थिति में काम होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ममता बनर्जी की बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय भी मौजूद थे।
राज्य में लगातार घट रही है संक्रमितों की संख्या
मीडिया को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि अभी तक राज्य सरकार ने 18 लाख वैक्सीन खरीदी गई है। अभी 22 लाख वैक्सीन और खरीदी जाएंगी। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने कहा कि तूफान प्रभावित इलाकों में भी दो लाख कैंप हैं। मैंने तूफान प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। हर संभव मदद की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में कम होते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर 70,315 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। जिसमें से 11,284 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन की तुलना में लगभग 7000 मरीजों की संख्या में कमी आई है। लगातार टेस्टिंग हो रही है और लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
बीते 24 घंटे के दौरान सोमवार देश में 1.52 लाख नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और 3,100 मौतें हुई हैं। भारत में अब 2.8 करोड़ से अधिक कोरोना मरीज हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 9 बजे तक 152734 नए कोरोना के मामले सामने आए। जिसके बाद देश भर में कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 80 लाख 47 हजार 534 पहुंच गई। दूसरी लहर अब पूर्वोत्तर और लद्दाख में कुछ राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में घट रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS