सीएम उद्धव ठाकरे बोले- हम धमकी देने के बाद पुलिस के पीछे नहीं छिपते, भाजपा पर किया जमकर प्रहार

सीएम उद्धव ठाकरे बोले- हम धमकी देने के बाद पुलिस के पीछे नहीं छिपते, भाजपा पर किया जमकर प्रहार
X
आगे कहा कि हिंदुत्व का अर्थ है राष्ट्र के प्रति प्रेम। बालासाहेब ने कहा था कि हम पहले नागरिक हैं, धर्म बाद में आता है। जब हम धर्म को घर में रखकर घरों से बाहर निकलते हैं, तो राष्ट्र हमारा धर्म बन जाता है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर निशाना साधा है। सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने कहा कि शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) और शिवसेना (Shiv Sena) के संस्थापक ने हमें सिखाया था कि हमें किसी भी चीज से नहीं डरना चाहिए। हम ईडी और सीबीआई (ED And CBI) से नहीं डरते। हम धमकी देने के बाद पुलिस (Police) के पीछे छिपने वाले नहीं हैं।

लोग कहते हैं कि गरबा नहीं होने दिया जा रहा है, ये कैसा हिंदुत्व है? हिंदुत्व समाज सेवा है। रक्तदान करते समय हम धर्म या जाति के बारे में नहीं सोचते। हम नहीं देखते कि खून हिंदू का है, मुस्लिम का है या मराठी है। आगे कहा कि हिंदुत्व का अर्थ है राष्ट्र के प्रति प्रेम। बालासाहेब ने कहा था कि हम पहले नागरिक हैं, धर्म बाद में आता है। जब हम धर्म को घर में रखकर घरों से बाहर निकलते हैं, तो राष्ट्र हमारा धर्म बन जाता है। धर्म के नाम पर कुछ भी करने वाले के खिलाफ बोलना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी और आरएसएस की 2 रैलियां हो रही हैं। हमारे रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन विचारधारा एक ही है- हिंदुत्व, इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गए। तुमने (भाजपा) ने वादा नहीं निभाया, वरना हम साथ होते। मैं अपने पिता से किए वादे के लिए मुख्यमंत्री बना। अन्य शिवसैनिक भी मुख्यमंत्री होंगे।

इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को एक अलग नजरिए से देखा जाता है। अगर महाराष्ट्र में कुछ होता है तो वे कहते हैं कि यहां लोकतंत्र की हत्या हुई। अगर महाराष्ट्र में ऐसा है, तो उत्तर प्रदेश में क्या हुआ?

Tags

Next Story