सीएम योगी सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे, बताया 2022 में क्यों जरूरी है बीजेपी सरकार

सीएम योगी सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे, बताया 2022 में क्यों जरूरी है बीजेपी सरकार
X
देश की बाह्य सुरक्षा भी खतरे में थी और आंतरिक सुरक्षा भी खतरे में थी। बाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर कभी चीन तो कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता था और जब कहीं इसकी आवाज उठती थी तो कांग्रेस नेतृत्व की सरकार कहती थी कि चुप हो जाओ मत बोलना।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन (social representative convention) को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने सपा-बसपा (SP-BSP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश की स्थिति क्या थी, व्यापक असंतोष था, अविश्वास था, रोज एक नया घोटाला आ जाता था। कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए की सरकार देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी।

देश की बाह्य सुरक्षा भी खतरे में थी और आंतरिक सुरक्षा भी खतरे में थी। बाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर कभी चीन तो कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता था और जब कहीं इसकी आवाज उठती थी तो कांग्रेस नेतृत्व की सरकार कहती थी कि चुप हो जाओ मत बोलना।

मंदिरों और मठों पर हमले होते थे

आंतरिक सुरक्षा की स्थिति यह थी कि जगह-जगह आतंकवाद सिर चढ़के बोलता था। कहीं आतंकवाद, कहीं नक्सलवाद, कहीं अराजकता थी। और सपा सरकार के समय तो आंतकवादियों ने तो मध्य काल की याद ताजा कर दी थी, मंदिरों और मठों पर हमले होते थे। हिंदू समाज की भावनाओं को कुठाराघात करके रौंदा जाता था और ये दृश्य कहीं देखने को मिल रहा था तो वो सपा सरकार के समय देखने को मिल रहा था।

हिंदुओं पर झूठे मुकदमें दर्ज होते थे

थाने-तहसीलें बिक चुकी थीं, गिरवी रख दी गयी थीं। सपा और बसपा कार्यकर्ता, उनकी सरकार में केवल लूट मचाए हुए थे। सपा सरकार के समय इन आतंकवादियों के मुकदमें वापस होते थे। हिंदुओं पर झूठे मुकदमें दर्ज होते थे। रामभक्तों पर गोली चलाई जाती थीं और आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी। जब सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनको अपने-अपने परिवार से फुर्सत नहीं होती है। वो आतंकवादियों के लिए काम करते हैं जो 2012 में सपा ने करके दिखाया था।

गुंडा, माफिया जबरन किसी की संपत्ति पर कब्ज़ा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा

सीएम योगी ने आगे कहा कि गांव-गांव में जाकर बताने की आवश्यकता है कि 2022 में बीजेपी की सरकार क्यों जरूरी है क्योंकि बीजेपी की सरकार रहेगी तो कोई गुंडा, माफिया जबरन किसी की संपत्ति पर कब्ज़ा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा और अगर करेगा तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुलडोजर चलता हुआ दिखाई देगा।

Tags

Next Story