दो चीनी घुसपैठियोंं का मामला: गलफ्रेंड के साथ गिरफ्तार चीनी नागरिक की कागजोंं में चल रही थी कंपनी

इंडो-चाइना बॉर्डर(Indo-China border) से गिरफ्तार हुए दो चीनी नागरिक(Chinese citizens) के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में नोएडा(Noida) में दोनों चीनी नागरिक को पनाह देने वाले एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चाइनीस क्लब की भी पुलिस जांच कर रही है।
बता दें, ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये चीनी नागरिकों ने भारत(india) में नेपाल(Nepal) बॉर्डर के रास्ते आए। दोनों घुसपैठियों 18 दिन तक नोएडा में रहे थे। पुलिस ने पनाह देने वाले सफई केले को उसकी प्रेमिका पेटेकह के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसएसबी(SSB) ने 13 जून को दोनों चीनी नागरिक को बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सूफई केले का वीजा 2020 में हो गया था। आरोपी भी अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस में 2019 से रह रहा। इसकी प्रेमिका की उम्र 22 साल बताई गई। गिरफ्त में आये चीनी नागरिक मोबाइल्स पार्ट्स पर पीवीसी(PVC Mobiles Parts) चढ़ाने की कंपनी चलाता था। गाजियाबाद और नोएडा में उसकी 2 कंपनी। वीजा एक्सपायर होने के बाद भी वह जेपी में डेली गोल्फ खेलता था। यह मूलरूप से बुहान का रहने वाले है।
शनिवार को बिहार(Bihar) सीतामढ़ी पुलिस और एसएसबी ने बॉर्डर क्रास कर रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों को इनपुट मिला था कि ये दोनों देश में जासूसी करने के फिराक में थे।स्पेशल सेल और इकोटेक-1 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि पकड़े गए दो चीनी नागरिकों को अपने पास पनाह देने वाले चीनी नागरिक सु फाइ की दो मोबाइल फैक्ट्री चल रही थी। ये सिर्फ कांगजों में चल रही है। साथ ही फर्जी एड्रेस पर गलत तरीके से जीएसटी नंबर लिया गया था। यह कंपनी पानीपत में बताई गई। साथ ही पब के अंदर स्पा सेंटर भी चलाया जा रहा था। पुलिस उसके सत्यापन में जुट गई है। साथ ही आरोपी के भारतीय दोस्त व उसके कारोबार में पार्टनर रवि कुमार नटवरलाल की भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गुजरात गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS