Condom Sales: लॉकडाउन के दौरान इन 5 राज्यों में टूटा कंडोम बिक्री का ये रिकॉर्ड

कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन लगाया गया था। बाजार दुकानें हर चीज बंद कर दी गई थीं। लेकिन लॉकडाउन में लोगों की जरूरत की चीजें खूब बिकीं। खाने पीने का सामान तो बिका ही, साथ ही कंडोम की बिक्री कई गुना तक बढ़ गई। लॉकडाउन के दौरान खोली गईं शराब की दुकानों पर भीड़ तो हमने देखी ही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी लॉकडाउन में सबसे ज्यादा किस राज्य में कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और गर्भनिरोधक गोलियों की डिमांड बढ़ी थी। Dunzo ऐप पर कंडोम के ऑर्डर (Condom order)रात के मुकाबले दिन में तीन गुना अधिक रहे थे।
पहले नए साल के शुरूआत में सबसे ज्यादा बिकता था कंडोम
जानकारी के मुताबिक अक्सर नए साल के शुरुआत में कंडोम की बिक्री सबसे ज्यादा होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने से लोग रेगुलर दवाइयों के साथ कंडोम भी खरीद रहे थे। लॉकडाउन के दौरान कुछ दवाई के दुकानवालों ने कंडोम का स्टॉक 25 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया था।
इस शहर में हुई सबसे ज्यादा बिक्री
हैदराबाद में इसमें 6 गुना, चेन्नई में 5 गुना और जयपुर में 4 गुना ज्यादा बढोतरी देखी गई। मुंबई और बेंगलूरु में दिन में कंडोम के ऑर्डर में 3 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली।
लोगों ने खाने पीने की चीजों में सबसे ज्यादा इसका किया ऑर्डर
वहीं लोगों को खाने पीने का चस्का भी लगा बेंगलूरु में लोगों ने सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी का ऑर्डर किया जबकि मुंबई में दाल खिचड़ी की सबसे अधिक मांग रही। इसी तरह चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की लोगों की पहली पसंद रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS