कांग्रेस स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी बोले- राष्ट्र हित की आवाज उठाने को पार्टी प्रतिबद्ध- भाजपा नेता ने ली चुटकी

कांग्रेस स्थापना दिवस आज: राहुल गांधी बोले- राष्ट्र हित की आवाज उठाने को पार्टी प्रतिबद्ध- भाजपा नेता ने ली चुटकी
X
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साथ ही कैप्शन में लिखा कि देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है।

कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर यानी आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश हित की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। स्थापना दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साथ ही कैप्शन में लिखा कि देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!

राहुल गांधी हो गए नौ दो ग्यारह

बता दें कि स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी के विदेश रवाना होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जमकर चुटकी ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी नौ दो ग्याराह (9, 2, 11) हो गये!!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए है। हालांकि, कांग्रेस ने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की है कि राहुल गांधी कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। वहीं सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान रवाना हुए है।

Tags

Next Story