कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने पहले की नितिन गडकरी की प्रशंसा, अब देनी पड़ी सफाई, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की। अब कांग्रेस नेता को प्रशंसा पर सफाई देनी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं। मैं या तो लेख लिखकर या ट्विटर पर उनके काम की प्रशंसा करता हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं। वह गलत पार्टी में सही शख्स हैं।
नितिन गडकरी की सरहाना की
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने नितिन गडकरी की प्रशंसा की। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल के सात साल पूरे होने पर एक वर्चुअल प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं। लेकिन अब कोरोना के प्रकोप के बाद राज्य सरकारों पर दोष मढ़ रही है।
जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता से सावल किया कि क्या केंद्र की मोदी सरकार में आपका कोई पसंदीदा मंत्री है। इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में अच्छे शब्द बोले जा सकते हैं। वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद अन्य दलों के साथ बातचीत बनाए रखते हैं। वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी शक्तियों को लगातार कम किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपने दावे के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS