कांग्रेस ने सादगी भरे अंदाज में मोदी सरकार पर तंज कसा, जानें क्या कहा

कांग्रेस ने सादगी भरे अंदाज में मोदी सरकार पर तंज कसा, जानें क्या कहा
X
कांग्रेस ने सादगी भरे अंदाज में मोदी सरकार पर तंज सकते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत (India) को चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह केवल देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, हमारी नौकरी खत्म हो रही हैं।

कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को देश की अर्थव्यवस्था (Economy) और नौकरियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) पर तंज कसा है। कांग्रेस ने सादगी भरे अंदाज में मोदी सरकार पर तंज सकते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत (India) को चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह केवल देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, हमारी नौकरी खत्म हो रही हैं, हमारी बचत को लूटा जा रहा है। वाकी सब ठीक है।

कांग्रेस ने साथ ही पीएम मोदी की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5 प्रतिशत छह साल के निचले स्तर पर, ऑटोमोबाइल सेक्टर 19 साल के निचले स्तर पर, बेराजगारी 45 साल हाई स्तर पर, विनिर्माण वृद्धि 0.6 प्रतिशत है और राजकोषीय घाटा 5.85 प्रतिशत है।

भाजपा का लक्ष्य 10 ट्रिलियन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 19 सितंबर को कर्नाटक के बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया था। राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमारा लक्ष्य 2024 तक हमारी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और 2030 तक 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है।

सात साल में सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय जनता पार्टी एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। तो वहीं कांग्रेस समय-समय पर भारत की अर्थव्यवस्था, नौकरी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी को लेकर भाजपा को घेर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 की पहली तिमाही में विकास दर (जीडीपी) 5.8 से घटकर 5 पर आ गई है। सात साल में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story