Himachal Pradesh Elections 2022: सुजानपुर रैली में पीएम मोदी ने फिर कांग्रेस पर कसा तंज, इस बार नहीं चलेगा 5 साल वाला फॉर्मूला

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में पीएम मोदी की ये दूसरी रैली है। सुजानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फिर से निशाना साधा और इससे पहले उन्होंने कांगड़ा में रैली को संबोधित किया था।
सुजानपुर रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की ताकत उन इलाकों में भी नहीं है, जिन्हें ये अपना गढ़ मानती है। कांग्रेस की हालत दिनों दिन अब बिगड़ती जा रही है। जिन इलाकों को कभी कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी। वे अब पूरी तरह से साफ हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे और झूठी गारंटियों का इतिहास रहा है।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को गुजरात के साथ रिजल्ट आएगा। पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में अपनी सत्ता के दौरान यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया। हिमाचल के लोग कई सालों तक कांग्रेस शासन में विश्वासघात और छल का सबसे बड़े शिकार रहे। जबकि बीजेपी ने हिमाचल में हर घर तक बेसिक सुविधाओं को पहुंचाने का लगातार प्रयास किया है। आगे कहा कि हिमाचल के लोगों को कांग्रेस की सच्चाई समझ में आ गई है। कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल में हमेशा 5 साल वाला फॉर्मूला चलेगा। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, तीनों सेनाओं के साथ-साथ पुलिस फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी बेटियों को बहुत प्रोत्साहन दे रही है। आजादी के बाद 2014 तक, देश में पुलिस सेवा में लगभग 1 लाख बेटियां थीं। बीते 8 साल में ये संख्या लगभग सवा 2 लाख हो चुकी है। कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थे। बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते तक नहीं थे। बॉर्डर पर सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। फौजियों को 'वन रैंक वन पेंशन' के नाम पर 40 साल तक धोखा दिया। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS